फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona new cases and deaths in india today all updates, coronavirus cases, corona vaccination, covid-19, Health ministry pc today

त्यौहारों में कोरोना से राहत: सात महीने बाद आज सबसे कम संक्रमण के मामले, 193 लोगों की मौत

Mon, 11 Oct 2021 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 10:26 AM IST
सार

Coronavirus updates: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,132 नए मामले सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम हैं। वहीं इस दौरान 193 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 21,563 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन
corona new cases and deaths in india today all updates, coronavirus cases, corona vaccination, covid-19, Health ministry pc today
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में त्यौहारों के बीच लगातार राहत की खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,132 नए मामले सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम हैं। वहीं इस दौरान 193 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 21,563 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,27,347 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 209 दिनों में सबसे कम हैं। जबकि रिकवरी दर 98 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

विज्ञापन


लगातार 106 दिनों से 50,000 से कम मामले 
लगातार 17 दिनों से कोरोना के नए मामले 30,000 से नीचे रहे है और लगातार 106 दिनों से 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार फिलहाल लोगों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन




पढ़ें रविवार को जारी किए गए आंकड़े 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,166 नए मामले सामने आए थे और 214 लोगों की मौत हुई थे। हालांकि इस दौरान 23,624 लोग स्वस्थ भी हुए थे। जबकि रिकवरी दर 97.99 फीसदी दर्ज की गई थी जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें शनिवार को जारी किए गए आंकड़े  
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 19,740 नए मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। त्यौहार के मौसम में कोरोना के आंकड़े कम आना लोगों के लिए राहत की खबर है। 

केरल के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 10,691 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 85 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।व   वहीं केरल के स्कूलों में एक नवंबर से कक्षाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं।


देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 95 करोड़ के पार
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 95,19,84,373 हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed