फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona investigation crosses four crore in India, more than one crore people were investigated in the last 12 days

देश में कोरोना जांच चार करोड़ पार, बीते 12 दिनों में एक करोड़ से ज्यादा लोगों की हुई जांच

Sun, 30 Aug 2020 06:51 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 30 Aug 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation crosses four crore in India, more than one crore people were investigated in the last 12 days
covid 19 test - फोटो : iStock

देश में कोरोना जांच का आंकड़ा चार करोड़ पार हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अब तक 4,040,6,609 करोड़ जांचें होने की पुष्टि करते हुए बताया बीते 12 दिन में एक करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच की गई है। इसी साल 8 अप्रैल तक देश में 10 हजार सैंपल की जांच हुई थी। इसके 10 लाख तक का आंकड़ा छूने में सरकार को 3 मई तक का समय लगा था। फिलहाल देश में 10 लाख की आबादी पर 29,280 लोगों की जांच हो रही है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 76,472 नए मामले सामने आए है जबकि 1,021 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत यह है कि इस बीच 65,050 मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौटे हैं। ठीक होने वालों की दर 76.47 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


देश में कुल संक्रमितों की संख्या 34,63,972 हो चुकी है। जिनमें से 26,48,998 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 62,550 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। वहीं अभी 7,52,424 सक्रिय मरीज हैं। जो कुल संक्रमितों के 21.72 फीसदी हैं। आईसीएमआर के अनुसार, शुक्रवार को देश में 9,28,761 सैंपल की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 लाख मरीज इन 10 राज्यों में
10 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के मामले एक लाख से ऊपर हैं। असम इस आंकड़े को छूने वाला दसवां राज्य है। इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना पहले ही इस आंकड़े को पार कर चुके हैं। अगर इन 10 राज्यों में ही कोरोना संक्रमित की संख्या देखी जाए तो कुल 34 लाख मामलों में करीब 28 लाख इन्हीं राज्यों से हैं।

संक्रमित सैंपल मिलने की दर हो रही कम...
भले ही देश में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन संक्रमित मिलने वाले सैंपल दर में कमी देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार, 15 से 28 जुलाई के बीच रोजाना 11.23 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे थे। जबकि 14 से 27 अगस्त के बीच 8.84 फ़ीसदी सैंपल ही संकेत मिल रहे हैं।महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में अभी भी यह दर 5 फ़ीसदी से अधिक है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 151 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, 5 की मौत...
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 151 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए और 5 की मौत हो गई है पुलिस विभाग के अनुसार 14700 बयानों पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं और उपचार के बाद 11867 स्वस्थ हो चुके हैं हालांकि संक्रमण के चलते 153 पुलिसकर्मियों को जान भी गंवानी पड़ी है प्रदेश में पुलिस विभाग में कोरोना के 2772 सक्रिय मामले हैं।


इंदौर में 8 फीसदी लोगों में मिली एंटीबॉडी
मध्य प्रदेश के इंदौर में 7.72 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिली इंदौर संक्रमण और मृतकों के मामले में सबसे अधिक प्रभावित शहर है। संभागीय आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि सर्वे में 7103 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया था। इनमें से 548 सैंपल में एंटीबॉडी मिली। सर्वे के अनुसार, 45 से 60 साल के उम्र के लोगों में अधिकतम एंटीबॉडी मिली।

रोजाना ऐसे बढ़ी कोरोना जांच

दिन                   जांच/दिन

30 जनवरी          10
15 मार्च              01 हजार
15 मई                95 हजार
21 अगस्त           10 लाख

5 महीने में कई गुना हुई बढ़ोतरी

दिन                कुल जांच

08 अप्रैल        10 हजार
03 मई            10 लाख
10 जून           50 लाख
07 जुलाई        1 करोड़ 
03 अगस्त        2 करोड़ 
17 अगस्त        3 करोड़ 
28 अगस्त        4 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed