फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Inter Ministerial Central Team writes to WB Chief Secy on their observations from y'day spot visits in Howrah

केंद्रीय टीम ने बंगाल में बंद का सख्ती से पालन और कोरोना ट्रेसिंग कराने का सुझाव दिया

Sat, 25 Apr 2020 05:32 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 25 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Corona Inter Ministerial Central Team writes to WB Chief Secy on their observations from y'day spot visits in Howrah
Corona testing - फोटो : PTI

कोविड-19 से हालात का जायजा लेने पश्चिम बंगाल पहुंची केंद्रीय अंतर-मंत्रालयी की एक टीम ने पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिख कर उत्तर बंगाल में लॉकडाउन का और सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन


हावड़ा जिले के अस्पतालों का जायजा लेने पहुंची एक टीम ने क्वारंटीन और इससे जुड़े कई मुद्दें उठाएं और मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को पत्र लिखकर इस बारे में बताया। टीम ने कहा है कि दिल्ली के मर्कज से लौटने वाले लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों की ट्रेसिंग तेजी से करने की जरूरत है। साथ ही बताया कि यहां के अस्पतालों में अगले 30 दिनों के लिए पीपीई कीट का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन


दो केंद्रीय टीमें राज्य के दौरे पर हैं। एक टीम कोलकाता और दूसरी उत्तर बंगाल के सिलिगुडी का दौरा कर रही हैं। उत्तर बंगाल का दौरा कर रही टीम ने मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को पत्र लिख कर कहा कि हालत पर नजर रखने और सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदम कितने प्रभावी साबित हो रहे हैं, इन बातों की जानकारी देने के लिए और फील्ड अधिकारियों की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम की अगुवाई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनीत जोशी कर रहे हैं। जोशी ने अपने पत्र में कह कि तत्काल कदम के तौर पर यह सुझाव दिया जाता है कि महामारी को और आगे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का और सख्ती से पालन होना जरूरी है।


उन्होंने सिलिगुडी के पुलिस आयुक्त के साथ बैठक की भी मांग की ताकि उत्तर बंगाल में कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों के बारे में सूचना जुटाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed