फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona infection rate slow down railways will start 100 trains for passengers

कोरोना: संक्रमण की रफ्तार हुई कम, रेलवे यात्रियों के लिए शुरू करेगा 100 ट्रेनें

Wed, 09 Jun 2021 01:36 AM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Jun 2021 01:36 AM IST
सार

देश में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही रेलवे यात्रियों के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। जल्द ही रेलवे 100 ट्रेनें शुरू करेगा।

विज्ञापन
Corona infection rate slow down railways will start 100 trains for passengers
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामले के बीच भारतीय रेलवे एक बार फिर नई ट्रेनें शुरू करने पर विचार रहा है। आने कुछ ही दिनो में रेलवे 100 ट्रेनें शुरू करेगा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सुनीत शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, कोरोना संक्रमण के दौर में भी देश मे अभी 889 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आने वाले चार से पांच दिनों में 100 ट्रेनें फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


यात्रियों की जरूरत के अनुसार और राज्यों की अनुमति के बाद ट्रेन सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। मई और जून में हमने कई सारी ट्रेनें शुरू की हैं। इसमें सेंट्रल रेलवे में 197 ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे में 154, नार्थर्न रेलवे 38 ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 26 क्लोन ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने आगे कहा, कोरोना की दूसरी लहर से पहले हम लगातार ट्रेन सेवाएं बढ़ा रहे थे। मार्च अप्रैल के समय 1,500 ट्रेनों तक पहुंच गए थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण और राज्यों की पाबंदियां के चलते ट्रेनों को कम करना पड़ा। अभी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए सबसे ज्यादा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। फ्लेक्सी फेयर वाले कम दूरी की ट्रेनों को लेकर भी हम लगातार रिव्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट ट्रेनों के सवाल के जवाब पर रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने कहा, प्राइवेट ट्रेनों के चलाए जाने की दिशा में काम हो रहा है। जून माह में टेंडर खुलने की प्रक्रिया होगी। प्राइवेट ट्रेनों को चलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।


उन्होंने आगे कहा कि, इसी वर्ष जनवरी में 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर हो गया है और इसका प्रॉडक्शन का काम शुरू हो गया है। दिसंबर से लेकर मार्च के बीच प्रॉडक्शन शुरू हो जाएगा। लेकिन रूट्स अभी तय नहीं हुए है। मुंबई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के सवाल पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने कहा,यह प्रोजेक्ट अभी सैंक्शन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed