फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Infection rate below 12.5 percent but does not reduce death in hospitalized patients

कोरोना से जंग: संक्रमण दर 12.5 फीसदी से नीचे, लेकिन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मौत में कमी नहीं

Sun, 23 May 2021 02:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 May 2021 02:01 AM IST
सार

  • चार दिन से 20-20 लाख से ज्यादा सैंपल की हो रही जांच, अब संक्रमण दर 12.5 फीसदी से नीचे आई
  • संक्रमण की चपेट से बाहर आ रहे जिले, लेकिन अस्पतालों में मरीजों की मौत को रोक नहीं पा रहीं सरकारें

विज्ञापन
Corona Infection rate below 12.5 percent but does not reduce death in hospitalized patients
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में नए मामले कम होने लगे हैं। इससे संक्रमण भी नियंत्रण में आती दिखाई दे रही है, लेकिन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मौत में कमी नहीं आई है। तीन सप्ताह से रोजाना चार हजार से अधिक मरीज दम तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते छह दिन से देश में नए मामलों की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है। वहीं चार दिन से कोरोना वायरस की सबसे अधिक जांच भी हो रही है। जबकि स्वस्थ्य होने वाले रोगियों की संख्या नौ दिन से अधिक मिल रही है। इसी का परिणाम है कि नए मामले और संक्रमण दर के आंकड़े कम हो रहे हैं लेकिन मौतें कम न होने पर मंत्रालय ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


कोरोना सक्रिय मामलों में आई कमी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में 2,57,299 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4194 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,57,630 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया है। बीते शुक्रवार को देश में पहली बार एक दिन में 20.66 लाख सैंपल की जांच हुई है जिनमें 12.45 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते एक दिन में 1 लाख 4 हजार 525 सक्रिय केस कम हुए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को 2.59 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 4,209 संक्रमितों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही देश में कुल कोरोना के मामले बढ़कर दो करोड़ 62 लाख 89 हजार 290 हो चुके हैं जिनमें दो करोड़ 30 लाख 70 हजार 365 स्वस्थ्य हुए हैं, लेकिन 29 लाख 23 हजार 400 मरीजों का उपचार अभी चल रहा है। जबकि 2 लाख 95 हजार 525 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

कोरोना मृत्यु दर में बढ़ोतरी
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 से बढ़कर 1.12 फीसदी पहुंच चुकी है। जबकि रिकवरी दर 87 फीसदी से ज्यादा है। सक्रिय दर घटकर 11.12 फीसदी हो गए हैं। कोरोना सक्रिय केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई हैं।


मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में लगातार सातवें दिन 35 हजार से कम और दूसरे दिन 30 हजार से कम नए कोरोना दर्ज किए गए हैं। पिछले एक दिन में यहां 29,644 नए मामले सामने आए और 555 मौतें हुई हैं। अब देश में सबसे ज्यादा मरीज तमिलनाडु में मिल रहे हैं। यहां पिछले एक दिन में 36 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। स्थिति यह है कि अरूणांचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, असम, ओड़िशा और तमिलनाडु में अब तेजी से नए मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed