फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CoronaVirus Covid 19 Cases News in Hindi: 5978 new cases in single day, 320 died

CoronaVirus in Maharashtra: एक दिन में 15,978 नए संक्रमित, 24 घंटे में 320 की मौत

Wed, 02 Sep 2020 11:26 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Wed, 02 Sep 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra CoronaVirus Covid 19 Cases News in Hindi: 5978 new cases in single day, 320 died
महाराष्ट्र में कोरोनो वायरस का मामला - फोटो : PTI
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कुल संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंच गया। वहीं, एक दिन में 15,978 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे में 320 मरीजों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार तक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,08,306 हो गई है। अब तक कुल संक्रमित मरीजों में से 5,84,537 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 24,903 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 72.32 फीसदी और मृत्युदर 3.08 फीसदी है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1,98,523 हो गई है। फिलहाल, प्रदेश में 13,79,519 होम क्वारंटीन और 36,020 संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


मुंबई में एक दिन में 35 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को 1142 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 35 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कुल 1,46,947 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और 7693 लोग कोरोना महामारी से दम तोड़ चुके हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 20,067 है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में पुणे बना कोरोना का नया हॉटस्पॉट
महाराष्ट्र का पुणे जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। पुणे में मुंबई से अधिक अब तक 1,78,598 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 1,19,620 लोग स्वस्थ हुए हैं और 4121 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 54,857 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed