फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in India: Cases doubled in a week, active cases also crossed 16 thousand, 30 more died

भारत में कोरोना : एक सप्ताह में दोगुने हुए केस, सक्रिय मामले भी 16 हजार के पार, 30 और ने तोड़ा दम

Mon, 25 Apr 2022 09:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Apr 2022 09:45 AM IST
सार

एक दिन में 2541 केस मिलने से देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,60,086 पर पहुंच गया। वहीं कुल मृतक संख्या 5,22,223 हो गई है। 

विज्ञापन
Corona in India: Cases doubled in a week, active cases also crossed 16 thousand, 30 more died
कोरोना से बचाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश में कोरोना के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में  नए मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। देश में अभी चौथी लहर को लेकर विशेषज्ञ रुको व देखो की नीति अपना रहे हैं, वहीं सरकार ने सतकर्ता बरतते हुए कुछ राज्यों को सतर्क किया है। 

विज्ञापन

 

सोमवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में 2541 नए संक्रमित मिले। सक्रिय केस की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है। एक दिन में 2541 केस मिलने से देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,60,086 पर पहुंच गया। वहीं कुल मृतक संख्या 5,22,223 हो गई है। हालांकि रविवार की तुलना में सोमवार को नए संक्रमित आंशिक कम हैं। रविवार को 2593 नए संक्रमित मिले थे, जबकि सोमवार को 2541 नए संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह की तुलना में नए मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। करीब तीन सप्ताह बाद नए मामलों में फिर  तेजी से बढ़ोतरी दिखने लगी है। नए मामले दिल्ली, यूपी व हरियाणा में ज्यादा मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी नौ राज्यों को आगाह किया है। इन नौ राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब व कर्नाटक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में तीन गुना बढ़े केस
पिछले सप्ताह दिल्ली में कुल 6300 से ज्यादा नए संक्रमित मिल चुके हैं। ये एक सप्ताह पूर्व की तुलना में तीन गुना से ज्यादा हैं। ओमिक्रॉन व उसके सब स्ट्रेन नए संक्रमित बढ़ने की मुख्य वजह माने जा रहे हैं। दिल्ली में ओमिक्रॉन का उप स्वरूप बीए.2.12.1 भी मिला है। यह ज्यादा संक्रामक बताया गया है। कोविड से संक्रमितों की संख्या बीते सप्ताह बढ़ी है, लेकिन मौत के आंकड़े में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह कोविड केस में 48 फीसदी, कर्नाटक में 71 तो पश्चिम बंगाल में 66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 


संक्रामक ज्यादा मगर घातक कम : डब्ल्यूएचओ
उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि बीए.2 का सब स्ट्रेन बीए.1 की तुलना में ज्यादा संक्रामक है, लेकिन राहत की बात यह है कि यह ज्यादा घातक व मूल वैरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed