{"_id":"6097ec158ebc3e6acc1d56d5","slug":"corona-defeated-gujarat-deputy-chief-minister-nitin-patel-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को दी मात: गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को छुट्टी, 15 दिन अस्पताल में भर्ती रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना को दी मात: गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को छुट्टी, 15 दिन अस्पताल में भर्ती रहे
Sun, 09 May 2021 07:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 09 May 2021 07:35 PM IST
सार
नितिन पटेल को 24 अप्रैल को अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर अस्पताल से छुट्टी देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
nitin patel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने रविवार को बताया कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पटेल गत दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 24 अप्रैल को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ऐंड रिचर्स सेंटर में भर्ती कराया गया था।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे पटेल ने ट्वीट किया, ' यूएन मेहता अस्पताल में 15 दिनों तक इलाज कराने के बाद आज मुझे छुट्टी दे दी गई। ईश्वर और आप लोगों के आशीर्वाद से मैं तेजी से स्वस्थ हो रहा हूं।' उन्होंने शुभकामनाओं और प्रेम के लिए लोगों और अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।