फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Crisis: More than 40 countries come forward to help India, try to buy four lac Remedesvir vials from Egypt

कोरोना संकट: 40 से ज्यादा देश भारत की मदद को आगे आए, मिस्र से चार लाख रेमडेसिविर शीशियां खरीदने का प्रयास

Thu, 29 Apr 2021 06:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Apr 2021 06:05 PM IST
सार

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि देश में अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए तमाम देशों ने मदद की पेशकश की है। 
 

विज्ञापन
Corona Crisis: More than 40 countries come forward to help India, try to buy four lac Remedesvir vials from Egypt
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में कोरोना महामारी से निपटने के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 4,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 10,000 ऑक्सीजन सिलेंडर आ रहे हैं। अब तक 40 देशों ने मदद की पेशकश की है। रूस से दो विमान पहुंच चुके हैं, जबकि अमेरिका से तीन विमान और आ रहे हैं। 

विज्ञापन


विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत, मिस्र से रेमडेसिविर की 4,00,000 शीशियां खरीदने की दिशा में काम कर रहा है। संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश और उज्बेकिस्तान में भी रेमडेसिविर के स्टाक मौजूद हैं और इनसे संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को आयोजित विशेष प्रेस वार्ता में विदेश सचिव ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए अमेरिका, रूस, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई्, खाड़ी देशों, पड़ोसी देशों सहित 40 देशों से सहयोग की पेशकश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रृंगला ने कहा कि सरकार मुख्य रूप से ऑक्सीजन उत्पादक संयंत्र, कंसंट्रेटर ऑक्सीजन सिलिंडर, क्रायोजेनिक टैंकर सहित तरल ऑक्सीजन हासिल करने पर ध्यान दे रही है। चिकित्सा आपूर्ति सीधी खरीद एवं अन्य माध्यमों से की जा रही है। 


अमेरिका से शुक्रवार को पहुंचेंगे दो विमान
विदेश सचिव ने कहा कि अमेरिका से तीन विशेष विमानों के अमेरिका से बड़ी मात्रा में चिकित्सीय आपूर्तियां आने वाली है जिसमें से दो विमान शुक्रवार को पहुंचेंगे ।


रूस से दो विमानों में आई सामग्री
रूस से भी गुरुवार को भारत को 20 टन चिकित्सा सामग्रियां आई जिनमें आक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा दुनिया के कई देशों ने महामारी की स्थिति से निपटने में सहयोग के लिए चिकित्सा आपूर्ति की घोषणा की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed