फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases Latest Upadte Vaccination Omicron Narendra Modi Mansukh Mandaviya Review Maharashtra West Bengal Delhi Uttar Pradesh Covid News

Corona Update: पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज, जानिए कोरोना को लेकर क्या-क्या हुआ?

Wed, 12 Jan 2022 03:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 12 Jan 2022 03:58 PM IST
सार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संक्रमण के हालात पर अहम बैठक करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि देश में कोरोना को लेकर आज क्या-क्या हुआ...

विज्ञापन
Corona Cases Latest Upadte Vaccination Omicron Narendra Modi Mansukh Mandaviya Review Maharashtra West Bengal Delhi Uttar Pradesh Covid News
पीएम की आपात बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चेन्नई में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारी, डीसीजीआई के उप-निदेशक, आईसीएमआर और एफएसएसएआई के क्षेत्रीय प्रमुख के साथ कोरोना की स्थिति पर बैठक की अध्यक्षता की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार शाम साढ़े चार बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


तीन महानगरों में 50 हजार से ज्यादा केस
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर तीन महानगर सबसे बड़ी चिंता बनकर उभरे हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 50 हजार कोरोना संक्रमित तो सिर्फ इन्हीं तीन शहरों में सामने आए हैं। बेंगलुरु के हालात भी ठीक नहीं हैं। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 27,561, मुंबई में 16,420 और कोलकाता में 7,060 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना अपडेट्स

  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,155 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,117 लोग डिस्चार्ज हुए और 23 लोगों की मृत्यु हो गई है। कुल सक्रिय मामले बढ़कर 1,16,251 हो गई है। राज्य में पॉज़िटिविटी रेट भी 30.86 फीसदी हो गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मुंबई में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 16,420 नए मामले आए हैं। इस दौरान सात लोगों की मृत्यु हुई है। इस दौरान 14,649 लोग ठीक हुए हैं।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21,390 लोग संक्रमित हुए हैं। इस दौरान 1,5418 लोग डिस्चार्ज हुए और 10 लोगों की मृत्यु हुई है। यहां अब तक कुल सक्रिय मामले बढ़कर 93,099 हुई है। यहां भी पॉजिटिविटी रेट 10.96 फीसदी हो गई है।
  • दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 27,561 नए मामले आए हैं। 40 लोगों की मृत्यु हुई है और 14,957 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 87,445 है। पॉजिटिविटी रेट 26.22 फीसदी है।
  • उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,681 नए मामले सामने आए हैं। 700 लोग डिस्चार्ज हुए। 57,355 सक्रिय मामले हैं। कल कोविड से 3 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। पॉजिटिविटी दर 5.71% है। कल प्रदेश में 2,49,771 सैंपल की जांच की गई। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है।
  • महाराष्ट्र में 46,723 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 32 लोगों की मौत हुई है। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 2,40,122 है। प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 86 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक ओमिक्रॉन के कुल मामले 1,367 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed