फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases increases consequences of breaking of the guidelines more infected than those who recover after 55 days

चिंताजनक: ढील के बाद बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, 55 दिन बाद ठीक होने वालों से अधिक संक्रमित

Fri, 09 Jul 2021 08:03 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Jul 2021 08:03 AM IST
सार

  • संक्रमण दर कम होने के बाद मिली ढील का बेजा इस्तेमाल से फिर बढ़ने लगे हैं मरीज, हालांकि सरकार बार-बार दे रही है चेतावनी

विज्ञापन
Corona cases increases consequences of breaking of the guidelines more infected than those who recover after 55 days
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अधिकतकर जिलों में नियंत्रण में है। वहीं, दूसरी और पूर्वोत्तर के राज्यों और केरल में बढ़ते संक्रमण के चलते अब राष्ट्रीय स्तर पर भी असर दिखाई देने लगा है। स्थिति यह है कि गुरुवार को 55 दिन बाद देश में कोरोना से ठीक होने वालों से ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आई है। इसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या घटने की जगह 784 बढ़ी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.50 फीसदी है। पिछले एक दिन में उपचाराधीन मामलों में 784 बढ़ोतरी हुई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.18 फीसदी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में 45,674 मामले सामने आए। जबकि 44,291 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखने को मिली है। इनके अलावा बीते गुरुवार को देश में 817 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 43,733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, बीते मंगलवार को 34,067 नए मरीज और 552 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,07,09,557 पहुंच गए हैं। अब तक कोरोना से 4,05,028 की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 42,52,25,897 सैंपल की जांच
मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में 42,52,25,897 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले एक दिन में 18,93,800 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें से 2.42 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले थे। पिछले 17 दिनों में यह संक्रमण दर भी कम होकर 2.37 फीसदी हो गई है। अभी तक कुल 2,98,43,825 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed