फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases increased again, 2,364 new infected found in 24 hours, 10 killed

Covid Update : फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में मिले 2,364 नए संक्रमित, 10 की गई जान

Thu, 19 May 2022 09:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 19 May 2022 09:38 AM IST
सार

बीते दो दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, नए संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है।

विज्ञापन
Corona cases increased again, 2,364 new infected found in 24 hours, 10 killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

देश में कोरोना के नए मामलों में घट-बढ़ जारी है। गुरुवार को 2364 नए संक्रमित मिले, जबकि बुधवार को 1829 नए केस मिले थे। वहीं, मंगलवार को 1569 नए मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन

गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते दो दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, नए संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 2582 लोगों ने कोरोना को मात दी तो 10 लोग इसके आगे जीवन हार गए। 

विज्ञापन

देश में सक्रिय केस में 228 की कमी आई है और इनकी संख्या ये 15,419 हैं। देश में महामारी से 10 और मौतों के साथ कुल मौतें 5,24,303 हो गई है। गुरुवार को 2364 नए संक्रमित मिले, इन्हें मिलाकर देश में कोविड मरीजों की कुल संख्या  4,31,29,563 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन दिनों के मौत के आंकड़ों को देखें तो इनमें भी तेज घट-बढ़ हो रही है। बुधवार को कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई थी, जबकि मंगलवार को 19 की तो गुरुवार को 10 लोगों की मौत हुई।मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.50 फीसदी  और साप्ताहिक दर 0.55 फीसदी दर्ज की गई। देश में बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,89,841 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.22 फीसदी दर्ज की गई।

 कोरोना के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण जारी है। अब तक 191.79 करोड़ से अधिक कोविड खुराक दी जा चुकी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव कल करेंगे समीक्षा
उधर, सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वे कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर मुख्य रूप से चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed