फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases in Maharashtra are not decreasing despite restrictions, Health Minister Rajesh Tope expressed concern

कोरोना : महाराष्ट्र में प्रतिबंधों के बावजूद कम नहीं हो रहा है संक्रमण

Sun, 09 May 2021 04:15 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 May 2021 04:15 AM IST
सार

प्रतिदिन 50 से 60 हजार नए मामले सामने आने से बढ़ी चिंता। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र के कुल 36 जिलों में से 12 में कोरोना के मामले कम हुए हैं, लेकिन कुछ अन्य जिलों में मामले अधिक हैं।

विज्ञापन
Corona cases in Maharashtra are not decreasing despite restrictions, Health Minister Rajesh Tope expressed concern
राजेश टोपे, स्वास्थ्य मंत्री, महाराष्ट्र सरकार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध लागू किए हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब भी राज्य में संक्रमण के औसत मामलों की संख्या 50,000 से अधिक है, जो चिंता का विषय है।

विज्ञापन


टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र के कुल 36 जिलों में से 12 में कोरोना के मामले कम हुए हैं, लेकिन कुछ अन्य जिलों में मामले अधिक हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध 14 अप्रैल को लागू हुए, जिसमें एक शहर से दूसरे शहर के साथ-साथ अंतर-जिला यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


राज्य में गैर आवश्यक सेवाओं को बंद कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर सप्ताहांत प्रतिबंध सहित इन उपायों को बाद में 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। टोपे ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन जैसे उपाय किए, लेकिन दैनिक मामलों की औसत संख्या अब भी 50,000 और 60,000 के बीच आ रही है। संक्रमण दर भी उच्च स्तर पर है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और यह तय करेगी कि इन लॉकडाउन जैसे उपायों को आगे बढ़ाया जाए या नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed