{"_id":"638062dec2b308405634d403","slug":"corona-cases-in-india-today-25-november-active-cases-death-cases-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: भारत में दम तोड़ने की कगार पर कोरोना, बीते 24 घंटों में आए केवल 347 मरीज, तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: भारत में दम तोड़ने की कगार पर कोरोना, बीते 24 घंटों में आए केवल 347 मरीज, तीन की मौत
Fri, 25 Nov 2022 12:16 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:16 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार ( 25 नवंबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 347 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान तीन मरीजों की मौत भी हुई।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोराना के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार ( 25 नवंबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 347 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान तीन मरीजों की मौत भी हुई। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5,516 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,30,604 लोगों की मौत हुई है और 4,41,34,710 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना से इन राज्यों में गई लोगों की जान
बीते 24 घंटों में संक्रमण से दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 408 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि पांच लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज 61 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.89 खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन