{"_id":"61c7f5b55477c220b21a6e2b","slug":"corona-cases-in-india-live-covid19-omicron-india-health-ministry-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बड़ी राहत: शनिवार की तुलना में मृतकों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक की कमी, नए मामले भी सात हजार से नीचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से बड़ी राहत: शनिवार की तुलना में मृतकों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक की कमी, नए मामले भी सात हजार से नीचे
Sun, 26 Dec 2021 10:25 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:25 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 7,091 लोग स्वस्थ भी हो गए।
विज्ञापन
कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, रविवार के आंकड़े के अनुसार शनिवार की तुलना में मृतकों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक की कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 7,091 लोग स्वस्थ भी हो गए। शनिवार के आंकड़े के अनुसार मृतकों की संख्या 387 थी लेकिन आज केवल 162 मामले आए जो कि बड़ी राहत की खबर है।
विज्ञापन
देश में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन
ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 422 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 110 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल (38), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं। लेकिन सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि ओमिक्रॉन से भी अधिक खतरनाक वैरिएंट डेल्मीक्रॉन कई देशों में दस्तक देने लगा है।
विज्ञापन
कर्नाटक में 10 दिनों का नाइट कर्फ्यू
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने कहा कि ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई थी जिसमें कुछ फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक फैसला नाइट कर्फ्यू का है। 28 दिसंबर से 10 दिनों तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन