फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 17 April, Corona Death Cases Today, Active Cases, Health Ministry All Updates

देश में कोरोना: संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा, सक्रिय मामले 11 हजार से अधिक

Sun, 17 Apr 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Apr 2022 09:36 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,150 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 192 अधिक है और इस दौरान चार लोगों की मौत भी हो गई।

विज्ञापन
Corona Cases In India 17 April, Corona Death Cases Today, Active Cases, Health Ministry All Updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कल की तुलना में आज वृद्धि देखी गई है। हालांकि मृतकों की संख्या में दो दिनों से भारी कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,150 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 175 अधिक है और इस दौरान चार लोगों की मौत भी हो गई। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 954 रही। बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार(16 अप्रैल) को देश में 975 मामले सामने आए थे और चार लोगों की मौत हुई थी। देश में अब 11,558 सक्रिय मामले बचे हैं। देश में स्वस्थ होने की दर 98.76 फीसदी है। भारत में अब तक कुल 83.18 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 3,65,118 सैंपल के टेस्ट किए गए।

विज्ञापन


दिल्ली में डराने लगा कोरोना
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 461 नए मामले मिले हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। ढाई महीने बाद संक्रमण दर बढ़ी है। संक्रमण की दर 5.33 फीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले 25 फरवरी को 460 नए मामले मिले थे व 15 मार्च को दो मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 98 नए मामले, कोई मौत नहीं
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 98 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान कोई भी मौत नहीं हुई है। हालांकि इससे एक दिन पहले राज्य में 69 मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed