फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Alert!: This phase of infection can be dangerous for heart patients, experts advise to stay safe

Corona Alert!: दिल के रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है संक्रमण का ये दौर, विशेषज्ञों ने दी बचकर रहने की सलाह

Wed, 05 Apr 2023 07:52 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 05 Apr 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Corona Alert!: कोरोना के पहले-दूसरे दौर में भी देखा गया था कि यह बीमार लोगों और वृद्ध लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हुआ था। यह आगे भी जारी रहेगा। कोरोना का दौर कुछ समयावधि के बाद लगातार आता रहेगा...
loader
Corona Alert!: This phase of infection can be dangerous for heart patients, experts advise to stay safe
heart attack - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पूरे देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण का नया दौर शुरू हो चुका है। नए आंकड़ों के अनुसार, राजधानी का लगभग हर छठा व्यक्ति इस समय कोरोना की चपेट में है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने की सलाह देने लगे हैं। कोरोना का यह दौर ज्यादा बड़ी चिंता पैदा करने वाला नहीं है, लेकिन किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। विशेषकर हृदय रोगियों को अपने आपको संक्रमण से बचाकर रखना ही बेहतर होगा, अन्यथा यह उनके लिए घातक साबित हो सकता है।

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद के हृदयरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि यदि किसी व्यक्ति को एक बार हार्ट अटैक आ जाता है, या इसके कारण उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हो जाती है, तो उसे पूरे जीवन भर सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे रोगियों को यह समझना चाहिए कि अभी कोई दवा या सर्जरी उपलब्ध नहीं है, जो उनके हृदय को अटैक से पूर्व की सामान्य स्थिति में ला सके। यदि उन्हें हल्के या मध्यम स्तर का भी अटैक आया हुआ है तो भी अब उन्हें पूरे जीवन भर सतर्कता बरतनी होगी।

यह भी पढ़ें: कोरोना केस का नया रिकॉर्ड : 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, 4 दिन में मौतों की रफ्तार 200% बढ़ी

उन्होंने कहा कि यह समझना चाहिए कि हृदय रोग का इलाज होने के कारण केवल बीमारी की तत्कालीन समस्या समाप्त होती है, लेकिन जिन कारणों से यह बीमारी हुई थी (जैसे मोटापा, अत्यधिक वजन, ज्यादा चिंता, धूम्रपान या मदिरा सेवन, गलत खानपान, नमक-चीनी का बहुत ज्यादा सेवन इत्यादि), ये कारण अभी भी व्यक्ति के साथ मौजूद हैं। ऐसे में उसे हार्ट का अटैक फिर से आ सकता है।

डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे मरीजों के लिए कोरोना का संक्रमण अतिरिक्त खतरा लेकर आता है, क्योंकि कोरोना के कारण पूरे शरीर के साथ-साथ दिल और फेफड़े की कार्य क्षमता भी कमजोर पड़ जाती है। दिल की क्षमता कमजोर पड़ने से यह हार्ट अटैक को दोहरी ताकत प्रदान करता है, जो कई मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो जाता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ऐसे मरीजों को संक्रमण से हर हाल में बचने की कोशिश करनी चाहिए।

बढ़ती उम्र से बढ़ेगी समस्या

कोरोना के पहले-दूसरे दौर में भी देखा गया था कि यह बीमार लोगों और वृद्ध लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हुआ था। यह आगे भी जारी रहेगा। कोरोना का दौर कुछ समयावधि के बाद लगातार आता रहेगा। लिहाजा हमें इससे बचकर चलने की आदत डाल लेनी चाहिए। जिन मरीजों को ओपन हार्ट सर्जरी हुई है, उनमें समस्याएं ज्यादा बढ़ सकती हैं।    

चूंकि, बढ़ती उम्र के साथ लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती जाती हैं, ब्लड प्रेशर या शुगर जैसी बीमारियां भी लोगों को चपेट में लेना शुरू कर देती हैं, लिहाजा उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में ज्यादा उम्र के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed