फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Case In India: Record More Than Four Thousand Infected Were Found In 24 Hours, Death Rate Increased

कोरोना केस का नया रिकॉर्ड : 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, 4 दिन में मौतों की रफ्तार 200% बढ़ी

Wed, 05 Apr 2023 12:49 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:49 PM IST
सार

 Covid 19 Update India: आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। ये पिछले 163 दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 91 पहुंच गई है। एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीज, जिनका अभी इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Corona Case In India: Record More Than Four Thousand Infected Were Found In 24 Hours, Death Rate Increased
देश में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। हर रोज मिलने वाले नए मरीजों के मामले में भारत पहले से ही दुनिया के टॉप-10 देशों की सूची में शामिल हो गया था। अब मौतों के मामलों में भी भारत टॉप-10 देशों में शामिल हो गया है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। ये पिछले 163 दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 91 पहुंच गई है। एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीज, जिनका अभी इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


 

24 घंटे में 15 मौतें, चार दिन में 40 ने गंवाई जान 
कोरोना से होने वाली मौतें भी बढ़ गईं हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 15 लोगों ने जान गंवा दी। इनमें चार-चार केरल और महाराष्ट्र में मौतें हुईं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित ने जान गंवा दी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं। 



आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चार दिन के अंदर ही मौत की रफ्तार 200 प्रतिशत बढ़ गई। इस बीच 40 लोगों ने जान गंवाई। एक अप्रैल को पांच लोगों की मौत हुई थी। दो अप्रैल को 11, तीन अप्रैल को नौ और चार अप्रैल को 14 लोगों ने जान गंवा दी। 

 

मौत के मामले में फिर दुनिया के टॉप-10 देशों में शामिल हुआ भारत
देश चार अप्रैल को हुई मौतें 
जर्मनी   110
अमेरिका   54
रूस   38
पोलैंड   17
माल्डोवा 17
पेरू 16
भारत 15
                                 
                                       

 
विज्ञापन

कोरोना के ये आंकड़े भी जान लीजिए 
  • देश में अब तक चार करोड़ 47 लाख 33 हजार 719 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 0.05 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 98.76 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। 1.19 प्रतिशत मरीजों की मौत हो चुकी है।     
  • डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.38 प्रतिशत पहुंच गया है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.97 प्रतिशत है। 
  • देश में अब तक 220.66 करोड़ कोविड की डोज लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed