फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Alert: more than 60 thousand covid tests being done in a day as compared to March

Corona Alert: मार्च के मुकाबले अब एक दिन में हो रहीं कोविड की 60 हजार से ज्यादा जांच, ग्राफ पहुंचा 84 फीसदी

Mon, 10 Apr 2023 03:05 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 10 Apr 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Corona Alert: विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों और नए सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 28 मार्च के बाद से मामलों की साप्ताहिक संख्या 10,000 से ऊपर रही है। इसके अलावा कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में भी वृद्धि हुई है...
loader
Corona Alert: more than 60 thousand covid tests being done in a day as compared to March
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख केंद्र सरकार समेत राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। तेजी से रफ्तार पकड़ रहे मामलों के बीच अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार और मंगलवार को देशव्यापी मॉक ड्रिल होगी। इसमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्वास्थ्य केंद्र भाग लेंगे। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को झज्जर एम्स जायजा लेने पहुंच सकते हैं। विभिन्न राज्यों के अस्पतालों के मॉक ड्रिल के लिए तैयार होने से ठीक एक दिन पहले कोविड जांच के आंकड़ों में तेजी देखी गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक महीने में आठ अप्रैल तक सात दिनों के औसत आधार पर रोजाना जांच की संख्या 84 फीसदी बढ़कर 137,412 हो गई है।

तकनीशियन एक महीने पहले की तुलना में अब एक दिन में 60,000 से अधिक जांच कर रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित मामलों की संख्या में 5,357 तक की मामूली गिरावट आई। हालांकि रोजाना और साप्ताहिक संक्रमण दर अब भी तीन फीसदी से ऊपर है। आठ मार्च को रोजाना जांच के सात दिनों का औसत 74,678 था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन सभी 23 राज्यों में जांच को तेजी से बढ़ाने और सभी जांच में आरटी-पीसीआर जांच को साझा करने का आह्वान किया। जहां जांच का स्तर राष्ट्रीय औसत से नीचे पाया गया था। वर्तमान दर के हिसाब से भारत में प्रति 10 लाख लोगों पर 100 जांच हो रही है।

अमर उजाला से चर्चा में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित मामलों की उच्च दर राज्यों में जांच के कम स्तर के कारण भी है क्योंकि अधिकांश लोग या तो घरेलू जांच के लिए जा रहे हैं या बिल्कुल भी जांच नहीं कर रहे हैं। लगातार चार दिनों के दौरान सामने आए कोविड मामलों की संख्या 5,000 से अधिक बनी हुई है। वर्तमान में संक्रमण के आंकड़े सितंबर 2022 में देखे गए आंकड़े के करीब बने हुए हैं। रविवार को समाप्त सप्ताह में 34,011 मामलों का पता चला था। इससे पहले रविवार को यह आंकड़ा 18,458 था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों और नए सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 28 मार्च के बाद से मामलों की साप्ताहिक संख्या 10,000 से ऊपर रही है। इसके अलावा कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद पिछले सप्ताह 83 लोगों की मौत हो गई। एक महीने पहले कोविड से होने वाली मौत का आंकड़ा तीन था। पिछले सप्ताह की तुलना में मौतों में 66 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed