फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Alert Government guideline for increasing corona cases in many countries including China Latest Updates

Corona Alert: चीन समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार सतर्क, मंडाविया आज करेंगे अहम बैठक

Wed, 21 Dec 2022 12:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 21 Dec 2022 12:07 AM IST
सार

कोरोना से जुड़े आंकड़ों को देखें तो पिछले हफ्ते संक्रमण के चलते देशभर में 12 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले तीन दिनों से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। मार्च 2020 के बाद दैनिक मृत्यु के मामले में यह सबसे कम है।

विज्ञापन
Corona Alert Government guideline for increasing corona cases in many countries including China Latest Updates
देश में कोरोना के मामले - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में कोरोना ने एक बार फिर से कोहराम मचा रखा है। कई दूसरे देशों में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बुधवार को महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन में मामलों में अचानक तेजी को देखते हुए देश में आए जाने वाले पॉजिटिव केसों के सैंपल्स की की जीनोम सिक्वेंसिंग कराना जरूरी है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) नेटवर्क के माध्यम से कोरोना के खतरनाक वैरिएंट को ट्रैक करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां तक संभव हो सभी कोरोना पॉजिटिव मामलों के नमूने दैनिक आधार पर INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं (IGSLs) को भेजे जाएं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इन प्रयोगशालाओं को मैप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में फिलहाल हालात सामान्य
कोरोना से जुड़े आंकड़ों को देखें तो पिछले हफ्ते संक्रमण के चलते देशभर में 12 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले तीन दिनों से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। मार्च 2020 के बाद दैनिक मृत्यु के मामले में यह सबसे कम है। कोरोना के मामलों की बात करें तो पिछले सप्ताह कोरोना के 1103 नए मामले दर्ज किए गए है। यह पहले लॉकडाउन 23-29 मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। तब 736 नए मामलों का पता चला था, जिसके बाद अगले सप्ताह यह आंकड़ा बढ़कर 3,154 पहुंच गया था। आंकड़ों के मुताबिक,  बीते हुए सप्ताह (दिसंबर, 12-18) में पिछले सात दिनों में कोरोना के मामलों में 19% की गिरावट देखी गई है।





चीन की स्थिति पर नजर रखना जरूरी: डॉ अरोड़ा 
एनटीएजीआई के चेयरमैन डॉ एनके अरोड़ा ने कहा, यह महत्वपूर्ण बात है कि हम चीन की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखें। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। सिस्टम बहुत चौकस है, हमें भी सतर्क रहने की जरूरत है। जहां तक जीनोमिक सर्विलांस का सवाल है, यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, हम लक्षणों वाले व्यक्तियों की जीनोमिक सर्विलांस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed