फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: 325 percent increase in patients in Chandel district of Manipur in a month, situation in 13 districts of Northeast is worrying

कोरोना: मणिपुर के चंदेल जिले में एक माह में 325 फीसदी बढ़े मरीज, पूर्वोत्तर के 13 जिलों में हालात चिंताजनक

Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
सार

कोरोना अब पूर्वोत्तर में तेजी से पैर पसार रहा है। इससे चिंता होने लगी है। मणिपुर के चंदेल जिले में तो मरीजों की संख्या तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
Corona: 325 percent increase in patients in Chandel district of Manipur in a month, situation in 13 districts of Northeast is worrying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना अब पूर्वोत्तर में तेजी से पैर पसार रहा है। इससे चिंता होने लगी है। मणिपुर के चंदेल जिले में तो मरीजों की संख्या तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के 22 जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने पर चिंता जताई थी। इनमें से 13 जिले पूर्वोत्तर राज्यों-मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और असम के हैं। सात जिले केरल के तो दो महाराष्ट्र के हैं। मणिपुर का चंदेल जिला तो ऐसा है, जहां पिछले एक महीने में कोरोना के मामलों में 325 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि दर 28 जून से लेकर 27 जुलाई तक मात्र चार सप्ताह में देखी गई है।
विज्ञापन


चंदेल जिले में 28 जून से 4 जुलाई के बीच जहां 8 मामले दर्ज किए गए वहीं 19 जुलाई से 25 जुलाई तक 34 मामले सामने आ गए। यह आंकड़ा भले कम दिखता हो, लेकिन इनकी वृद्धि दर चिंताजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में बढ़ रहे केस ने उड़ाई नींद
देशभर में वैसे तो कोरोना के नए मामले घट रहे हैं लेकिन केरल के कारण सरकार की नींद एक बार फिर उड़ गई है। मंगलवार को केरल में कोरोना के 22 हजार 129 नए मामले आए हैं। केरल में 25 जुलाई को 17,466 और 26 जुलाई को 11,586 मामले मिले थे। इससे पहले 29 मई को 23,513 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। पिछले 51 दिनों में पहली बार किसी राज्य में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में मिले हैं। 

अभी जितने भी केस आ रहे हैं उसमें 25 से 30 फीसदी केस केरल से हैं। राज्य में जांच संक्रमण दर फिर से 12 फीसदी के पार हो गई है। जबकि पिछले सप्ताह यह 10 से 11 फीसदी के बीच थी। 15 जून के बाद से राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। राज्य की 3.5 करोड़ आबादी में से अब करीब 30 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि महाराष्ट्र के साथ-साथ  केरल में इस वक्त देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed