फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cop dragged on car bonnet over one km in Vasai area of Palghar Maharashtra

Maharashtra: पालघर में पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 1.5 किमी तक घसीटा, चालक गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का आरोप

Tue, 14 Feb 2023 01:57 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पालघर।
पीटीआई, पालघर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Feb 2023 01:57 AM IST
सार

मानिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संपतराव पाटिल ने कहा कि कार चालक की उम्र 19 साल है और उसके पास वैध लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Cop dragged on car bonnet over one km in Vasai area of Palghar Maharashtra
ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को कार के बोनट पर घसीटा। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पार करने से रोके जाने के दौरान कार के बोनट पर एक यातायात पुलिस कांस्टेबल को करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, चालक गिरफ्तार
मानिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संपतराव पाटिल ने कहा कि कार चालक की उम्र 19 साल है और उसके पास वैध लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना रविवार की है और चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पाटिल ने बताया कि वसई के व्यस्त चौराहे पर कांस्टेबल जब ड्यूटी पर था तभी उसने ट्रैफिक सिग्नल पार करने पर उत्तर प्रदेश में पंजीकृत एक कार को रुकने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल जब पूछताछ कर रहा था तो चालक ने अचानक कार की गति तेज कर दी और पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी टक्कर खाकर कार के बोनट पर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि इसी हालत में चालक करीब डेढ़ किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पाटिल ने कहा कि यातायात जाम की वजह से कार रुकी और राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पाटिल ने कहा कि कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 353 (सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध का मामला दर्ज किया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed