फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy over BJP Suvendu Adhikari Khalistani slur for Sikh IPS Officer West bengal Sandeshkhali

Bengal: IPS अधिकारी को कथित तौर पर खालिस्तानी कहकर फंसे शुभेंदु अधिकारी, कार्रवाई की तैयारी में बंगाल पुलिस

Tue, 20 Feb 2024 09:48 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 20 Feb 2024 09:48 PM IST
सार

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की कड़ी आलोचना की। वहीं, घटना को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने कोलकाता और आसनसोल में विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Controversy over BJP Suvendu Adhikari Khalistani slur for Sikh IPS Officer West bengal Sandeshkhali
Suvendu Adhikari - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकार नए विवाद में फंस गए हैं। संदेशखाली में भाजपा नेताओं पर एक सिख आईपीएस अधिकारी को 'खालिस्तानी' कहकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। बंगाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। बंगाल पुलिस ने एक्स पर घटना का वीडियो साझा करते लिखा, पुलिस बिरादरी में इस घटना से नाराजगी है। हमारे एक अधिकारी को राज्य के विपक्ष के नेता द्वारा 'खालिस्तानी' कहा गया। उनकी 'गलती' सिर्फ इतनी है कि वह एक गौरवान्वित सिख और सक्षम पुलिस अधिकारी भी हैं, जो ड्यूटी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


एक अन्य पोस्ट में बंगाल पुलिस ने कहा कि यह टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण और नस्लीय तो ही है। साथ ही सांप्रदायिक रूप से भड़काने वाली भी है। यह एक आपराधिक कृत्य है। हम किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान और मान्यताओं पर अकारण और अस्वीकार्य हमले की निंदा करते हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को हिंसा करने और कानून तोड़ने के लिए उकसाना है।
विज्ञापन

सीएम ममता ने की भाजपा की आलोचना
भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टीएमसी और अन्य दल भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सिख संस्था एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) और कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना की है। सीएम ममता ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि संदेशखाली जाने से रोके जाने पर उन्होंने एक पगड़ीधारी पुलिस अधिकारी को तथाकथित खालिस्तानी कहा। सीएम ममता ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया और कहा- अग्निमित्रा पाल ने संदेशखाली में नाकाबंदी करने पहुंचे एक पगड़ीधारी आईपीएस अधिकारी पर 'खालिस्तानी' कहकर हमला किया। उन्होंने सवाल किया, 'तो क्या भाजपा सोचती है कि जो लोग पगड़ी पहनते हैं, वे खालिस्तानी हैं। उनकी विभाजनकारी राजनीति इस बार संवैधानिक सीमाओं को पार कर रही है। उधर, घटना को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने कोलकाता और आसनसोल में विरोध प्रदर्शन किया।

सबूत पेश करें ममता: अग्निमित्रा पाल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल ने एक्स पर लिखा, किसी ने किसी को खालिस्तानी नहीं कहा। अगर ममता बनर्जी के पास कोई सबूत है तो वह वीडियो सामने लाएं। पश्चिम बंगाल की पुलिस तृणमूल कांग्रेस की कठपुतली के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, यह केवल मुद्दे से भटकाने की कोशिश है। संदेशखाली में महिलाओं का उत्पीड़न हुआ, उनके साथ अत्याचार हुआ। लेकिन उनका उत्पीड़न करने वाला शाहजहां शेख अभी भी आज़ाद है, क्यों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed