फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   controversy on raghu ram rajan birth certificate

RBI गवर्नर रघुराम राजन पैदा ही डॉक्टर हुए थे

Sun, 01 May 2016 04:10 PM IST
शुरैह नियाजी/ भोपाल, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
शुरैह नियाजी/ भोपाल, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम Updated Sun, 01 May 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
controversy on raghu ram rajan birth certificate

रिजर्व बैँक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन की बर्थ सर्टिफ‌िकेट को लेकर विवाद छिड़ गया है।सर्टिफ‌िकेट में उनके नाम के साथ डॉ.जुड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर शुक्रवार को आए रघुराम राजन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बर्थ सर्टिफ‌िकेट भेंट करना चाहते थे। लेकिन रघुराम राजन के जन्म प्रमाण पत्र में कुछ आपत्तियों के चलते ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन


भोपाल नगर निगम आयुक्त छवि भारद्वाज ने इस सर्टिफ‌िकेट को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है।उन्होंने कहा, "नगर निगम अपनी तरफ से किसी को भी जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं कर सकता है जब तक कि कोई उसके लिए आवेदन न दे।"

विज्ञापन

कांग्रेस ने सर्टिफ‌िकेट पर उठाया सवाल

controversy on raghu ram rajan birth certificate

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने यह सर्टिफ‌िकेट 28 अप्रैल को जारी किया था।सर्टिफ‌िकेट में रघुराम राजन को डॉक्टर बताया गया है।मां मैथिली और पिता का नाम आर गोविंद राजन लिखा गया है।लेकिन प्रमाणपत्र में अस्पताल का नाम और राजन के घर का पता नहीं दिया गया है।

रघुराम राजन का जन्म 3 फरवरी, 1963 को भोपाल में हुआ था और उन्होंने अपने बचपन के कुछ साल यहीं बिताए थें।काग्रेंस विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया, "आख‌िर कैसे रघुराम राजन पैदाइश के वक्त डाक्टर हो सकते है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed