फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversial statement of Congress leader Adhir Ranjan on PM Modi and Amit shah over NRC

कांग्रेस नेता अधीर ने पीएम और गृहमंत्री पर फिर की टिप्पणी, कहा- ये रामू-श्यामू गुमराह के मास्टर हैं

Wed, 25 Dec 2019 07:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Dec 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Controversial statement of Congress leader Adhir Ranjan on PM Modi and Amit shah over NRC
Congress Leader Adhir R Chowdhury - फोटो : ANI

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अधीर रंजन ने पीएम मोदी और शाह को रामू और श्यामू कहते हुए गुमराह का मास्टर बताया है।

विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'मोदी जी ने ऐसे बात की जैसे कि उन्होंने एनआरसी के बारे में कभी सुना ही नहीं है, लेकिन उनके गृहमंत्री ने संसद में कहा है कि एनआरसी पूरे देश में लागू किया जाएगा ... ये रामू और श्यामू क्या कहते हैं, क्या नहीं कहते हैं इसपे हमको ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि ये गुमराह के मास्टर हैं। 

विज्ञापन
 


 

इससे पहले जब नागिरकता संशोधन बिल को लेकर लोकसभा में बहस चल रही थी उसी दौरान भी अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा विवादित बयान दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

 
उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान सबके लिए है, ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी का घर गुजरात में हैं और आप दिल्ली आ गए, आप खुद प्रवासी हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि हिंदुस्तान सभी के लिए है। हिंदू के लिए भी और मुस्लिमों के लिए भी। गंगा-जमुना तहजीब का हिंदुस्तान है। सभी के सहयोग से हिंदुस्तान बना है। लेकिन वे दिखाना चाहते हैं कि हम हिंदू को रहने देंगे, मुसलमान को भगा देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि एनआरसी की वजह से डर का माहौल बना हुआ है। गरीब, आदिवासी, पिछड़े और कम पढ़े लिखे लोग कैसे कागजात जुटाएंगे। 

पहले कश्मीर पर दे चुके विवादित बयान  

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी जम्मू कश्मीर पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि जम्मू कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। इस पर काफी हंगामा हुआ था। बाद में उन्हें अपने बयान पर सफाई भी देनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed