फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   controversial banners of mayawati

मायावती के खिलाफ लगा बैनर, की गईं विवादित टिप्पणियां

Wed, 27 Jul 2016 06:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 06:01 AM IST
विज्ञापन
controversial banners of mayawati
मायावती पर बैनर में की गईं विवादित उपमाएं। - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ मंगलवार को सिविल लाइंस में विवादित बैनर लगाने से बवाल मच गया। इसमें मायावती और अन्य बसपा नेताओं के बारे में विवादित उपमाएं दी गई हैं। मामले की जानकारी मिलने पर बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से संबंधित दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन


बैनर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति की भी तस्वीरें हैं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने चौराहे पर लगा बैनर उतरवा दिया। इस बारे में भाजपा ने स्पष्ट किया कि इस बैनर और उसे लगाने वालों का पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन


छात्रनेता अनुराग शुक्ल और संजय कुमार सोनकर की ओर से लगाए गए बैनर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति सिंह का महिमामंडन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

controversial banners of mayawati

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती, बसपा नेता नसीमउद्दीन, सतीश चंद्र मिश्र और बसपा छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए विवादित उपमाएं दी गई हैं।

मंगलवार दोपहर सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर जब बसपाइयों ने विवादित बैनर देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और बसपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र कुरील के नेतृत्व में सभी सिविल लाइंस थाने पहुंच गए।

जिलाध्यक्ष की ओर से अनुराग शुक्ल और संजय कुमार सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता का कहना है कि इस बैनर से भाजपा का कोई लेनादेना नहीं है। यह किसी की शरारत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed