फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donkey Milk Farming Business Idea Man Left IT Sector Job and Started Donkey Milk News in Hindi Hindi Headline

Donkey Milk Farming: आईटी की नौकरी छोड़ शुरू किया डंकी फार्म, 150 रुपये का 30 एमएल मिलेगा गधी का दूध

Thu, 16 Jun 2022 12:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Jun 2022 12:29 PM IST
सार

गौड़ा ने अपनी आईटी की नौकरी छोड़कर मेंगलुरु में देश का पहला डंकी मिल्क फार्म शुरू किया है। गौड़ा का सपना है कि यह दूध सबको उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन
Donkey Milk Farming Business Idea Man Left IT Sector Job and Started Donkey Milk News in Hindi Hindi Headline
मेंगलुरु में डंकी फार्म शुरू करने वाले श्रीनिवास गौडा - फोटो : ANI

विस्तार

हम और आप अक्सर पढ़ते और सुनते हैं कि सेहत के लिए यह लाभकारी है, यह हानिकारक है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब गधी का दूध बाजार में आने वाला है। यह पढ़कर आप हंस सकते हैं, लेकिन कर्नाटक के मेंगलुरु में श्रीनिवास गौड़ा का दावा है कि गधी का दूध सेहत के लिए फायदेमंद है। 

विज्ञापन


गौड़ा ने अपनी आईटी की नौकरी छोड़कर मेंगलुरु में देश का पहला डंकी मिल्क फार्म शुरू किया है। गौड़ा ने बताया कि वह वर्ष 2020 तक एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करते थे। उन्होंने देश व कर्नाटक का पहला डंकी मिल्क फार्म शुरू किया है। यहां डंकी फार्मिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि अभी हमारे पास 20 गधे हैं। इस फार्म के विकास पर उन्होंने अब तक करीब 42 लाख रुपये निवेश किए हैं। 
विज्ञापन


सबको उपलब्ध हो गधी का दूध
गौड़ा ने दावा किया कि डंकी के दूध के कई लाभ हैं, इसलिए हम इसे बेचने की योजना बना रहे हैं। हमारा सपना है कि गधी का दूध सबको उपलब्ध होना चाहिए। इसके दूध में औषधीय गुण हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गधी का दूध पैकेट में उपलब्ध होगा। मात्र 30 मिलीलीटर दूध के पैकेट की कीमत 150 रुपये तक होगी। गौड़ा ने मीडिया को बताया कि दूध के पैकेट मॉल, दुकानों और सुपरमार्केट में मिलेंगे। गौड़ा ने दावा किया कि उन्हें 17 लाख रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनती व अनूठा स्वामीभक्त होता है गधा
बहरहाल, इस मौके पर गधे की मेहनती स्वभाव की चर्चा लाजिमी है। साहित्यकारों व विचारवान लोगों के लिए यह चर्चा का विषय रहा है। उसकी स्वामीभक्ति के अनेक उदाहरण दिए जाते हैं। गधे की तरह मेहनती, गधे की अक्ल, गधे जैसा व्यवहार जैसी बातें व उलाहने तो अक्सर कहने, सुनने व पढ़ने को मिलते हैं। यहां तक कहा जाता है कि गधे को यदि किसी खूंटे के पास रस्सी को बगैर बांधे खड़ा कर दिया जाए तो भी वह वहां से डिगेगा नहीं। गधे की महिमा अपरंपार है। यही दुआ की जा सकती है कि गौड़ा का सपना पूरा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed