फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Construction of three buildings of Common Central Secretariat to end by April 30 Government tells Rajya sabha

Rajya Sabha: केंद्रीय सचिवालय की इमारतों का निर्माण 30 अप्रैल तक हो जाएगा पूरा, राज्यसभा में सरकार ने बताया

Mon, 09 Dec 2024 10:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Dec 2024 10:25 PM IST
सार

इस इमारत में करीब 54 हजार कर्मियों को रखने की क्षमता होगी और इसमें बनाए जा रहे कार्यालय भवन वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Construction of three buildings of Common Central Secretariat to end by April 30 Government tells Rajya sabha
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि केंद्रीय सचिवालय की पहली तीन इमारतों का निर्माण 30 अप्रैल 2025 तक पूरा हो जाएगा। इन इमारतों के निर्माण में डेढ़ साल की देरी हुई है। एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने बताया कि परियोजना के पूरा होने की निर्धारित तारीख 17 नवंबर 2023 थी, जिसकी अब संभावित तिथि 30 अप्रैल 2025 है। 
विज्ञापन


10 कार्यालय भवन होंगे 
मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत 3,690 करोड़ रुपये है। केंद्रीय सचिवालय की ये तीन इमारतें उस भूखंड पर बन रही हैं, जहां पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र स्थित था। कॉमन केंद्रीय सचिवालय में विभिन्न मंत्रालयों के कार्यालय होंगे। फिलहाल इसमें 10 कार्यालय भवन और एक केंद्रीय सम्मेलन केंद्र होगा। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत इस कॉमन केंद्रीय सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। सचिवालय में सभी आधुनिक तकनीकी विशेषताओं और सुविधाएं होंगी। 
विज्ञापन


54 हजार कर्मचारी कर सकेंगे काम
इस इमारत में करीब 54 हजार कर्मियों को रखने की क्षमता होगी और इसमें बनाए जा रहे कार्यालय भवन वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं। इन सभी कार्यालयों को भूमिगत तौर पर जोड़ा जाएगा और इनमें ओवर-ग्राउंड शटल और पैदल पथ के लूप की सुविधाएं मिलेंगी, जिनसे कर्मचारी एक कार्यालय भवन से दूसरे कार्यालय भवन जा सकेंगे। सेंट्रल विस्टा की वेबसाइट के अनुसार, केंद्रीय सचिवालय में उद्योग भवन, निर्माण भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, आईजीएनसीए और राष्ट्रीय संग्रहालय आदि कार्यालय बनाए जा रहे हैं, जो अभी राजपथ के दोनों तरफ स्थित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed