फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Construction of new parliament building will start from friday, know the major points of the scheme

शुक्रवार से शुरू होगा नए संसद भवन का निर्माण, जानिए योजना के प्रमुख बिंदु

Thu, 14 Jan 2021 09:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Construction of new parliament building will start from friday, know the major points of the scheme
कुछ ऐसा होगा नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

देश के नए संसद भवन का निर्माण मकर संक्रांति के दूसरे दिन शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी 10 दिसंबर को आधारशिला रखी थी। निर्माण कार्य देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ यानी 2022 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए संसद भवन के  निर्माण पर 971 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


पुरानी इमारत बनेगी संग्रहालय 
केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार से काम शुरू होने की जानकारी दी। नई इमारत बनने के बाद पुरानी इमारत को संग्रहालय में तब्दील कर दिया जाएगा। मौजूदा संसद भवन का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था। इसकी आधारशिला 12 फरवरी 1921 को रखी गई  थी। 
विज्ञापन


योजना के प्रमुख बिंदु

  1. नए संसद भवन में कुल 1224 सदस्य बैठ सकेंगे। लोकसभा के 888 और राज्यसभा के 384। 
  2. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत कुल 64500 वर्गमीटर होगा निर्माण। प्रोजेक्ट में 10 इमारतें और बनेंगी। इन बिल्डिंगों में केंद्र सरकार के 51 मंत्रालयों के कार्यालय होंगे।
  3. विज्ञापन
    विज्ञापन
  4. इस एकीकृत परिसर में आवाजाही के भूमिगत रास्ते होंगे।
  5. नए संसद भवन में विशाल कांस्टीटयूशन हॉल भी होगा, जिसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को सहेजा जाएगा।
  6. इमारत में एक लाइब्रेरी, अनेक बैठक कक्ष, डाइनिंग एरिया व पर्याप्त पार्किंग सुविधा होगी।
  7. भवन में फर्निचर स्मार्ट डिस्प्ले वाला होगा। वोटिंग की परेशानी दूर करने के लिए बॉयोमीट्रिक व्यवस्था होगी। भाषांतरण व रिकॉडिंग की सुविधा भी डिजिटल होगी। सब कुछ रियल टाइम रिकॉर्ड व प्रसारित हो सकेगा।
  8. माइक्रोफोन इस तरह के होंगे कि स्पीकर जरूरत के मुताबिक उनकी आवाज कंट्रोल कर सकेंगे। इससे सदन के बेहतर संचालन में मदद  मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed