CRPF: सीआरपीएफ में 25 साल पहले भर्ती हुए सिपाही अब बनेंगे एएसआई, 5000 से ज्यादा हवलदारों की होगी पदोन्नति
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में बतौर सिपाही (जीडी) भर्ती हुए जवानों को एएसआई के रैंक तक पहुंचने में लगभग ढाई दशक लग रहे हैं। सिपाही के 2000 बैच के जरिए सेवा में आने वाले ये जवान अभी तक हवलदार हैं। पिछले दिनों इन हवलदारों ने सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह से गुहार लगाई थी कि उन्हें पदोन्नति दी जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में बतौर सिपाही (जीडी) भर्ती हुए जवानों को एएसआई के रैंक तक पहुंचने में लगभग ढाई दशक लग रहे हैं। सिपाही के 2000 बैच के जरिए सेवा में आने वाले ये जवान अभी तक हवलदार हैं। उक्त बैच के सभी जवान अगले रैंक पर यानी एएसआई तक नहीं पहुंच सके हैं। पिछले दिनों इन हवलदारों ने सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह से गुहार लगाई थी कि उन्हें पदोन्नति दी जाए।
इसके बाद बल महानिदेशालय की तरफ से हवलदारों को जवाब भी दिया गया। उन्हें बताया गया कि अगले वर्ष तक 2000 बैच के सभी जवान, जो मौजूदा समय में हवलदार हैं, एएसआई बन जाएंगे। 3033 हवलदार/जीडी, जो जून 2000 तक सेवा में आ चुके थे, की एएसआई की पदोन्नति सूची 31 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई है। बाकी बचे हवलदारों को इस वर्ष के आखिर में या अगले साल के प्रारंभ में पदोन्नति मिल जाएगी।
बता दें कि सीआरपीएफ में कार्यरत 2000 बैच के सिपाही (जीडी), जो अब हवलदार के पद पर काम कर रहे हैं, ने अपनी पदोन्नति के लिए बल के महानिदेशक को पत्र लिखा था। उसमें सीआरपीएफ डीजी से आग्रह किया गया था कि 2000 बैच के सभी जवानों को बतौर एएसआई (जीडी) पदोन्नति दी जाए। बल मुख्यालय की तरफ से हवलदारों के पत्र का जवाब दिया गया है। उसमें सबसे पहले तो यही बात कही गई कि सीआरपीएफ में पदोन्नति, रिक्त पदों पर आधारित है।
2025 के दौरान जितनी रिक्तियां काउंट की गई हैं, उनकी संख्या करीब 5378 है। साल 2000 में भर्ती हुए 5378 जवान/जीडी, 2025 के डीपीसी पैनल लिस्ट पर हैं। 3033 हवलदार/जीडी, जो जून 2000 तक सेवा में आए गए थे, उनकी एएसआई की पदोन्नति सूची 31 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई है। बाकी बचे 2345 हवलदार/जीडी, जो 21 जुलाई 2000 तक सेवा में आए थे, उन्हें नवंबर 2025 तक पदोन्नति मिल जाएगी।
21 जुलाई 2000 के बाद सेवा में आने वाले ऐसे जवान/जीडी, जो अब हवलदार हैं और एएसआई के लिए पदोन्नति के योग्य हैं, उन्हें 2015 के मुताबिक पैनल पर लाया जाएगा। इनकी पदोन्नति सूची फरवरी 2026 तक जारी होगी। सीआरपीएफ महानिदेशालय की तरफ से कहा गया है कि उक्त जानकारी, मार्कर/रोल कॉल में दी जाए। साथ ही यह सूचना बल की सभी यूनिटों के नोटिस बोर्ड पर भी लगाई जाए।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.