फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conspiracy of robbery failed due to the vigilance of a citizen in Palghar, police arrested four accused

Maharashtra: पालघर में नागरिक की सतर्कता से डकैती की साजिश नाकाम, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 18 May 2023 04:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 May 2023 04:18 PM IST
सार

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 399 के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय मजिस्ट्रेट ने चारो को 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Conspiracy of robbery failed due to the vigilance of a citizen in Palghar, police arrested four accused
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में छह लोगों द्वारा डकैती की योजना को राज्य पुलिस ने विफल कर दिया। एक व्यक्ति के फोन कॉल की वजह से पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि यह आदिवासियों के बीच चल रहे जनसंवाद अभियान का ही सफल नतीजा है। यह अभियान नागरिकों को अपराधों के बारे में पुलिस को सतर्क करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चलाया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- "गोवडे गांव का एक व्यक्ति ने 16 मई को छह लोगों को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास एक प्रेट्रोल पंप में छिपते हुए देखा। उन्होंने तुरंत मनोर पुलिस को इस बात की सूचना दी। व्यक्ति की इस सतर्कता से पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दो फरार होने में कामयाब रहे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वे पेट्रोल पंप और वहां से गुजरने वाले यात्रियों को लूटने की योजना बनाए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चाकू, दो पिस्तल, एक स्क्रू ड्राइवर, सरौता, दो बंडल नायलॉन की रस्सी, 20 जोड़े हाथ के दस्ताने, सफेद कपड़े के टुकड़े, चार स्कार्फ और दो रोल भूरे रंग के पैकिंग टेप जब्त किए। 


सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 399 के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय मजिस्ट्रेट ने चारो को 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed