{"_id":"61b8b9af22502b2c992f3126","slug":"consideration-to-build-helipad-along-major-highways-in-the-country-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helipad On Highways: देश में प्रमुख हाईवे के किनारे हेलिपैड बनाने पर विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Helipad On Highways: देश में प्रमुख हाईवे के किनारे हेलिपैड बनाने पर विचार
Tue, 14 Dec 2021 09:05 PM IST
Amit Mandal
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:05 PM IST
सार
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हेलिकॉप्टर आपात चिकित्सा सेवा (एचईएमएस) उपलब्ध कराने की ओर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
सरकार देश के प्रमुख हाईवे के किनारे हेलिपैड बनाने पर विचार कर रही है, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। सीआईआई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सिंधिया ने कहा कि हेलिकॉप्टर आपात चिकित्सा सेवा (एचईएमएस) उपलब्ध कराने की ओर कदम उठाए जा रहे हैं। मैं सड़क यातायात मंत्रालय के साथ मिलकर देख रहा हूं कि प्रमुख हाईवे (विशेषकर दिल्ली-मुंबई और अन्य) पर किसी दुर्घटना की स्थिति में क्या हम घायलों को हेलिकॉप्टर से तत्काल निकाल सकते हैं? सिंधिया ने बताया कि देश में करीब 250 हेलिकॉप्टर हैं। इनमें से 181 गैर-अनुसूचित ऑपरेटरों के पास हैं। देश में हेलिपैड की संख्या प्रत्येक जिले में एक से भी कम है।
विज्ञापन