Agnipath Scheme: विजयवर्गीय की टिप्पणी पर कांग्रेस का तंज, कहा- अब समझ आया 'मैं भी चौकीदार' अभियान का असली मतलब
'अग्निपथ योजना' के विरोध के बीच भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने कहा था कि अगर उन्हें पार्टी कार्यालय में सुरक्षा की व्यवस्था करने के लिए पेशेवरों की सेवाएं लेनी हैं, तो वह उन लोगों को प्राथमिकता देंगे जिन्होंने 'अग्निवीर' सैनिक के रूप में सेवा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए 'अग्निपथ योजना' के विरोध के बीच भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने कहा था कि अगर उन्हें पार्टी कार्यालय में सुरक्षा की व्यवस्था करने के लिए पेशेवरों की सेवाएं लेनी हैं, तो वह उन लोगों को प्राथमिकता देंगे जिन्होंने 'अग्निवीर' सैनिक के रूप में सेवा की है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने विजयवर्गीय की टिप्पणी पर छपी एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, अब हम जान गए हैं कि 2019 में मैं भी चौकीदार अभियान शुरू करने का भाजपा का वास्तव में क्या मतलब था।
वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा, "बीजेपी महासचिव कर रहे सैनिकों का अपमान, बीजेपी कार्यालय के बाहर चौकीदार बनेंगे अग्निवीर।
मोदी जी, इसी मानसिकता का डर था। बेशर्म सरकार।"
बीजेपी महासचिव कर रहे सैनिकों का अपमान,
— MP Congress (@INCMP) June 19, 2022
— बीजेपी कार्यालय के बाहर चौकीदार बनेंगे अग्निवीर।
मोदी जी,
इसी मानसिकता का डर था।
“बेशर्म सरकार” pic.twitter.com/yEuyCalVlw
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में जयराम रमेश ने 'मोदी पथ' के पांच मंत्र पोस्ट करते हुए 'अग्निपथ योजना' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि गुस्साए किसान और नाराज सैनिक भारत की नई पहचान बन गए हैं।
‘मोदी पथ’ के पाँच मंत्र :
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 19, 2022
1. नाराज़ किसान, नाराज़ जवान
भारत की नई पहचान
2. सबसे पहले घोषणा
फिर हड़बड़ा के सोचना
3. लोकतंत्र की शहनाई नहीं
एक तंत्र का तोप
4. देश की धरोहर को
मिनटों में बेचना
5. ना तेरा ना मेरा
बस मैं, मैं, मैं और मेरा
रमेश ने यह भी कहा कि सरकार पहले एक उपाय की घोषणा करती है और फिर इससे उत्पन्न होने वाले मुद्दों को हल करने में जुट जाती है। उन्होंने सरकार पर देश की बेशकीमती संपत्ति बेचने का भी आरोप लगाया।