फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congressman tells PM Modi Its in strategic interest of India and US to work together

US vs China: 'चीन को सख्त संदेश देने के लिए साथ मिलकर काम करना जरूरी', PM मोदी से मिलकर बोले अमेरिकी सांसद

Fri, 21 Jun 2024 11:52 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Jun 2024 11:52 AM IST
सार

सदन की समिति के अध्यक्ष मैककॉल ने कहा कि हम साथ मिलकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को एक कड़ा संदेश भेज सकते हैं क्योंकि जब दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ खड़े होते हैं तो निरंकुशता और दमन पर स्वतंत्रता की जीत होती है।
 

विज्ञापन
Congressman tells PM Modi Its in strategic interest of India and US to work together
सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि यह भारत और अमेरिका के रणनीतिक हित में है कि वे चीन को एक कड़ा संदेश देने के लिए साथ मिलकर काम करें। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि लोकतांत्रिक देश अगली पीढ़ी के हथियार और प्रौद्योगिकी दोनों के उत्पादन में अग्रणी बने रहें। सांसद माइकल मैककॉल ने कांग्रेस के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल के तहत नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान यह बात कही। 

विज्ञापन


दोनों के रणनीतिक हित में
विदेश मामलों पर सदन की समिति के अध्यक्ष मैककॉल ने बताया, 'मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि यह अमेरिका और भारत दोनों के रणनीतिक हित में है कि लोकतांत्रिक देशों को अगली पीढ़ी के हथियार और प्रौद्योगिकी दोनों के उत्पादन में अग्रणी बने रहने के लिए एक साथ साझेदारी करनी चाहिए।'
विज्ञापन


निरंकुशता और दमन पर स्वतंत्रता की जीत
टेक्सास से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने कहा, 'हम साथ मिलकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को एक कड़ा संदेश भेज सकते हैं क्योंकि जब दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ खड़े होते हैं तो निरंकुशता और दमन पर स्वतंत्रता की जीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को निमंत्रण
इसके अलावा सांसद ने पीएम मोदी को टेक्सास आने के लिए भी निमंत्रण दिया। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। हम सब आपका खुले मन से स्वागत करेंगे।

मैककॉल के नेतृत्व में अमेरिकी संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्हें लगातार तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी। 

अच्छी बातचीत हुई: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैककॉल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई। अमेरिकी  सांसदों के साथ विचारों का बहुत अच्छा आदान-प्रदान हुआ। मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में मजबूत द्विदलीय समर्थन को गहराई से महत्व देता हूं।'

विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात
प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार, नई एवं उभरती प्रौद्योगिकी, रक्षा और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान समेत सभी क्षेत्रों में अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए मोदी को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा, सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।


मैककॉल के अलावा प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी संसद के छह प्रमुख सदस्य शामिल थे, जिनमें अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व अध्यक्ष नैंसी पेलोसी, मैरियनेट मिलर, ग्रेगरी मीक्स, निकोल मल्लियोटाकिस, जिम मैकगवर्न और एमी बेरा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed