संसद सत्र के ठीक बाद होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, ढूंढा जाएगा नया अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार करने और नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए संसद सत्र के ठीक बाद यानी सात अगस्त के बाद कभी भी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित हो सकती है। कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की मांग जितनी तेजी से उठी थी प्रियंका ने खुद उसे दबा दिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने वरिष्ठ नेताओं से साफ कर दिया है कि वे विकल्प नहीं हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी कोर कमेटी के सदस्यों को स्पष्ट कर दिया है कि अगला अध्यक्ष उनके परिवार से कतई नहीं होगा।
कांग्रेस के भीतर करीब डेढ़ से महीने कार्यसमिति की बैठक बुलाए जाने को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संसद का सत्र सात अगस्त को समाप्त हो रहा है और उसके ठीक बाद कार्यसमिति की बैठक होनी है। बैठक में राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि पार्टी को किस तरह से चलाया जाए और नए अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया क्या हो।
चूंकि राहुल गांधी हमेशा चुनाव प्रक्रिया को महत्व देते रहे हैं इसलिए उम्मीद है कि नए अध्यक्ष के चुनाव हो। बैठक में कुछ समय या चुनाव कराने के लिए एक अस्थाई अध्यक्ष भी चुना जा सकता है। बैठक में कुछ नेताओं का एक ग्रुप बनाने पर भी विचार हो सकता है। दरअसल राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे के पत्र में ऐसा ही ग्रुप बनाकर नया अध्यक्ष चुनने की बात लिखी थी।