फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee meeting underway at Sonia Gandhi's residence

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, विपक्ष को साथ लाने की कोशिश

Tue, 06 Jun 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 06 Jun 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
Congress Working Committee meeting underway at Sonia Gandhi's residence
कांग्रेस कराय समिति की बैठक - फोटो : ANI

राष्ट्रपति चुनाव पर विचार-विमर्श के लिए कांग्रेस कार्य समिति आज बैठक कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कर रही हैं। 

विज्ञापन

 
इस बैठक में पार्टी  संगठनात्मक चुनाव के लिए अपने कार्यक्रम को मंजूरी देगी। इसके अलावा मीटिंग में आगामी राष्ट्रपति चुनावों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास हो रही है। मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अविनाश पांडे, आशा कुमारी, एके एंटनी, कमलनाथ और सीपी जोशी के साथ-साथ कांग्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंच चुके हैं। 

इसके अलावा इस मीटिंग में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर भी विचार होगा। बता दें कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी को बतौर अध्यक्ष मनोनीत करने के पक्ष में हैं, लेकिन राहुल पार्टी के आंतरिक चुनाव के जरिये ही ये पद स्वीकार करना चाहते हैं। 


सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में पार्टी राष्ट्रपति चुनावों के लिए न केवल विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है, बल्कि 2019 के लोकसभा के चुनावों के लिए भी रणनीति बना रही है।

बताया जा रहा है उत्तराखंड और असम सहित कुछ राज्यों ने अतिरिक्त संगठनात्मक इकाइयों के निर्माण की मांग की है और समिति इस कदम को मंजूरी दे सकती है। चुनाव आयोग की डेडलाइन के अनुसार मुख्य विपक्षी दल को इस साल 31 दिसंबर तक अपने आंतरिक चुनावों को पूरा कर लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed