फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress working committee expanded cwc meeting resolution to win in assembly lok sabha election

कांग्रेस विस्तारित कार्यसमिति की बैठकः विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, लिया गया ये संकल्प

Sun, 17 Sep 2023 03:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

संकल्प के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जल्द होने वाले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में निर्णायक जनादेश हासिल करेगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव, जो अप्रैल-मई 2024 में प्रस्तावित है, उसके लिए भी पार्टी संगठन की तैयारी पूरी है।

विज्ञापन
Congress working committee expanded cwc meeting resolution to win in assembly lok sabha election
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक रविवार को हैदराबाद में हुई। यह बैठक इस विश्वास के साथ समाप्त हुई कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। पार्टी के विस्तारित संकल्प पत्र में कहा गया कि 'कांग्रेस कार्य समिति की बैठक यह विश्वास व्यक्त करते हुए समाप्त होती है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जल्द होने वाले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में निर्णायक जनादेश हासिल करेगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव, जो अप्रैल-मई 2024 में प्रस्तावित है, उसके लिए भी पार्टी संगठन की तैयारी पूरी है।'
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के दौरान पार्टी नेताओं से व्यक्तिगत मतभेदों को दूर रखने की नसीहत दी है और पार्टी की सफलता को प्राथमिकता देने को कहा। खरगे ने पार्टी नेताओं से अनुशासन और एकजुटता का भी आह्वान किया। खरगे ने कहा कि देश में बदलाव के संकेत हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के विधानसभा चुनाव इसका प्रमाण हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक देश, एक चुनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों को जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। अभी हमारे लिए आराम करने का समय नहीं है। पिछले दस सालों में भाजपा के राज में आम लोगों के सामने चुनौतियां दोगुना बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार को सत्ता से हटाने के लिए पूरी ताकत झोंकनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में तय किया गया कि पार्टी को विवादित मुद्दों से दूर रहना चाहिए और इसमें नहीं फंसना चाहिए। बैठक में कहा गया कि सनातन धर्म को लेकर जारी विवाद की बजाय गरीबों और उनके मुद्दों पर फोकस करना चाहिए। साथ ही बैठक में केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी के निधन पर शोक प्रस्ताव, मणिपुर पर शोक प्रस्ताव और हिमाचल प्रदेश की आपदा पर शोक प्रस्ताव पास किया गया। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने कहा कि एक देश, एक चुनाव संविधान पर हमला है और पार्टी इसे स्वीकार नहीं करेगी। चिदंबरम ने इसे संघवाद पर हमला बताया। साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के कामकाज को बाधित कर रही है और राज्यों को राजस्व में हिस्सा देने से इनकार किया जा रहा है या फिर उनका हिस्सा कम कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed