फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress won Jubilee Hills Anta Budgam Nagrota Ghatshila Tarn Taran Dampa Nuapada constituency

Bye-Election: बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस के लिए यहां से आई खुशखबरी, जानें उपचुनाव में किसने कहां से मारी बाजी

Fri, 14 Nov 2025 08:49 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 14 Nov 2025 08:49 PM IST
सार

Congress in Bye-Elections: बिहार के साथ हुए उपचुनावों में सात राज्यों की आठ सीटों के नतीजे सामने आ गए। बिहार का प्रदर्शन देख भले ही कांग्रेस में चिंता का माहौल हो, लेकिन उपचुनावों के कुछ नतीजो से कांग्रेस को जरूर खुशखबरी मिली है।

विज्ञापन
Congress won Jubilee Hills Anta Budgam Nagrota Ghatshila Tarn Taran Dampa Nuapada constituency
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे आ गए हैं. इसमें जम्मू कश्मीर की बडगाम सीट पर पीडीपी और नगरोटा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. पंजाब की तरनतारन सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। आइए जानते हैं इन सभी 8 सीटों (बडगाम, नगरोटा, अंता, घाटशिला, जुबली हिल्स, तरन तारन, डंपा और नुआपाड़ा) के चुनाव परिणाम।
विज्ञापन


तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा
तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने भारत राष्ट्र समिति की सुनीता गोपीनाथ को 24 हजार 729 वोटों से हराया है. नवीन यादव को कुल 98 हजार 988 वोट मिले। ये जीत खास इसलिए भी है क्योंकि पिछली बार यहां से बीआरएस ने जीत दर्ज की थी। जून की शुरुआत में उनके निधन के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराए गए। इस राज्य में कांग्रेस को औवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम का भी समर्थन प्राप्त था।
विज्ञापन


राजस्थान की अंता विधानसभा
अंता सीट पर भी कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद जैन चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुपन को 15 हजार 612 वोटों से हराया। प्रमोद को कुल 69 हजार 571 वोट मिले। इससे पहले यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कंवर लाल मीणा विधायक थे। आपराधिक मामले में दोषी करार देने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। ऐसे में कांग्रेस के लिए इस जीत के मायने बढ़ जाते हैं। माना जा रहा है प्रमोद के माइक्रो मैनेजमेंट के आगे भाजपा का मैनेजमेंट काम नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की बडगाम विधानसभा
बडगाम विधानसभा सीट पर पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने जीत दर्ज की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी को चार हजार 478 वोटों से हराया है। यहां भले ही कांग्रेस नहीं जीती, लेकिन पार्टी के लिए महबूबा की जीत भी किसी खुशी से कम नहीं है। क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस यहां से चुनाव हार गई। भाजपा भी चुनाव हार गई। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगा सैयद मोहसिन मोसवी छठे स्थान पर रहे। 

नगरोटा सीट पर भाजपा का दबदबा
जम्मू कश्मीर के एक और सीट नगरोटा पर उपचुनाव हुआ। यहां भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने बाजी मारी। उन्हें 42 हजार 350 वोट मिले। उन्होंने पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को 24 हजार 647 वोटों से हराया। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेस प्रत्याशी शमीम बेगम तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें महज 10 हजार 872 वोट मिले.

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा
ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी घासी राम मांझी को 40,121 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अंतिम दौर तक भाजपा को कुल 1,23,869 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 40,121 और बीजद को 38,408 वोट मिले। 29वें राउंड में नतीजों के बाद ढोलकिया की जीत स्पष्ट हो गई, जिससे नुआपाड़ा में भाजपा का जनाधार मजबूत होता दिखा।

घाटशिला विधानसभा सीट
झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार सोमेंश चंद्र सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 38,601 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अंतिम 20 राउंड की गिनती पूरी होने पर झामुमो को कुल 1,04,936 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन 66,335 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू को 11,563 वोट मिले। इस जीत के साथ झामुमो ने घाटशिला सीट पर अपना पकड़ और मजबूत कर ली है।

पंजाब में केजरीवाल का चला जादू
पंजाब की तरनतारन सीट पर आम आदमी पार्टी की हरमीत सिंह संधू ने जीत दर्ज की। उन्होंने अकाली दल के सुखविंदर को 12 हजार 91 वोटों से हराया। हरमीत सिंह संधू को कुल 42 हजार 649 वोट मिले। 


मिजोरम की दम्पा विधानसभा सीट
मिजोरम की दम्पा विधानसभा सीट उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की है। एमएनएफ के उम्मीदवार डॉ. आर. ललथंगलियाना ने 5 राउंड की गिनती के बाद कुल 6,981 वोट पाकर बाजी मारी। उन्होंने जोरम पीपुल्स मूवमेंट के वानलालसैलोवा को 562 वोटों के बेहद कम अंतर से हराया। जेडपीएम उम्मीदवार वानलालसैलोवा को 6,419 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के जॉन रोटलुआंग्लियाना 2,394 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत से एमएनएफ ने दम्पा सीट पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed