फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress with the government on Bangladesh issue MP says discussion on the security of Indian citizens

Bangladesh: बांग्लादेश मुद्दे पर सरकार के साथ कांग्रेस, सांसद बोले- भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर हो चर्चा

Tue, 06 Aug 2024 12:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 06 Aug 2024 12:24 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि बांग्लादेश में जो भी हो रहा है वह काफी चिंताजनक है। हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर विचार किया जा रहा है। देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Congress with the government on Bangladesh issue MP says discussion on the security of Indian citizens
कांग्रेस सांसद फौजिया खान, मनीष तिवारी और कार्ति पी चिदंबरम - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की स्थिति की जानकारी दी। वहीं बांग्लादेश के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार का साथ दे रही है। मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने कहा कि बांग्लादेश के मामले में दोनों सदनों में चर्चा की जरूरत है।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद फौजिया खान ने कहा कि यह गंभीर मामला है। बांग्लादेश पर धर्म निरपेक्ष विरोधी ताकतों ने कब्जा कर लिया है। यह हमारे देश के लिए भी गंभीर मु्द्दा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं तो उन पर ध्यान देना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे़ इस मुद्दे पर संसद में भी चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके सहमति बनानी चाहिए। साथ ही सरकार को संसद में इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि बांग्लादेश में जो भी हो रहा है वह काफी चिंताजनक है। हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर विचार किया जा रहा है। देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। हमें तय करना होगा कि बांग्लादेश में जो भी सरकार बने वह हमारे राष्ट्रीय हित के भी अनुरूप हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति काफी संवेदनशील है। यह स्थिति दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के लिए काफी चिंताजनक है। इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए। सरकार को इस चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए पहल करनी चाहिए। 


वहीं सर्वदलीय बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने सर्वदलीय बैठक के दौरान मिले समर्थन के लिए विपक्षी पार्टियों की सराहना की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, 'आज संसद में सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सर्वसम्मति से मिले समर्थन और समझ की सराहना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed