फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will protest against the Governor today; CM Siddaramaiah called a meeting of the legislature party

MUDA Scam: राज्यपाल के खिलाफ आज प्रदर्शन करेगी कांग्रेस; सीएम सिद्धरमैया ने बुलाई विधायक दल की बैठक

Mon, 19 Aug 2024 05:54 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Aug 2024 05:54 AM IST
सार

मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाले को लेकर कांग्रेस आज राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।  मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 22 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
Congress will protest against the Governor today; CM Siddaramaiah called a meeting of the legislature party
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाले को लेकर मुश्किलों में घिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 22 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बीच, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने की राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंजूरी के खिलाफ सोमवार 19 अगस्त को राज्यव्यापी प्रदर्शन का फैसला किया है।
विज्ञापन


मुडा घोटाले में मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती को मुआवजे के तौर पर अधिक संपत्ति मूल्य का भूखंड आवंटित किए जाने को लेकर राज्यपाल ने एक दिन पहले ही मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले पर गर्माई सियासत के बीच मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधान सौध सम्मेलन कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों को मामले के तथ्यों से अवगत कराएंगे और कानूनी और राजनीतिक रूप से इस मामले से लड़ने की रणनीति तैयार करेंगे। 
विज्ञापन


उधर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि 19 अगस्त को राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध रैलियां आयोजित की जाएंगी। सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। कहा कि राज्यपाल बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, यह लोकतंत्र की हत्या है और कांग्रेस इसका विरोध करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed