फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will go to supreme court against allot the bungalow to the former cm in madhya pradesh

मध्यप्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला आवंटित करने पर सियासत गर्म, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

Sun, 29 Jul 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 29 Jul 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Congress will go to supreme court against allot the bungalow to the former cm in madhya pradesh
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को नए सिरे से सरकारी बंगला आवंटित कराने को लेकर सियायत गर्मा गई है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा है कि वो पूर्व मुख्यमंत्रियों को दोबारा बंगला आवंटित किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है। उत्तर प्रदेश में जब राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव और मायावती ने बंगला खाली कर दिया है तो मध्य प्रदेश में इस नियम का पालन क्यों नहीं हो रहा है? पूर्व मुख्यमंत्रियों से बंगला खाली कराकर दोबारा उन्हें क्यों आवंटित कर दिया गया?  

विज्ञापन


बता दें कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले सप्ताह ही चार पूर्व मुख्यमंत्रियों कैलाश जोशी, उमा भारती, बाबूलाल गौर और दिग्विजय सिंह के बंगलों का आवंटन निरस्त कर दिया था। हालांकि दिग्विजय सिंह को छोड़कर बाकी के तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को वही बंगले शुक्रवार को सशुल्क आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बंगला आवंटित नहीं किया गया है, क्योंकि उन्होंने अभी तक सरकार को कोई आवेदन नहीं दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दोबारा सरकारी बंगले के लिए आवेदन करने की सलाह दी है। हालांकि उन्होंने बंगला लेने के इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वो एक महीने के अंदर वर्तमान बंगला भी खाली कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 23 मई को ही बंगले के लिए आवेदन किया है, लेकिन उन्हें अभी बंगला आवंटित नहीं किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बंगला आवंटन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया ने जब 2 महीने पहले ही बंगले के लिए आवेदन किया है तो उन्हें अभी तक बंगला क्यों नहीं आवंटित किया गया? 

इन्हें मिले हैं दो-दो बंगले 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई नेताओं को दो-दो सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं, जिसमें एक दिल्ली में है और एक भोपाल में। चूंकि सुषमा स्वराज विदिशा से सांसद हैं, इसलिए उन्हें भोपाल में बंगला आवंटित किया गया है। लेकिन सवाल ये है कि उन्हें यहां बंगले की क्या जरूरत, क्योंकि इस बंगले में रहना तो दूर, उनका भोपाल आना-जाना भी बहुत कम ही होता है। 

इसके अलावा उमा भारती, नरेंद्र सिंह तोमर, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, आलोक संजर और प्रभात झा को भी दिल्ली से लेकर भोपाल तक दो-दो बंगले मिले हैं। 

बंगलों के रखरखाव पर हर साल 50 करोड़ रुपये खर्च

राज्य में पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों को बी और सी श्रेणी के बंगले आवंटित किए गए हैं, जो एक एकड़ से ज्यादा भूभाग में फैले हुए हैं। इनमें बी श्रेणी के कुल 105 बंगले हैं, जिनका किराया 6 हजार रुपये प्रतिमाह है। जबकि सी श्रेणी के कुल 61 बंगले हैं, जिनका किराया 4,800 रुपये प्रतिमाह है। इन सभी बंगलों के रखरखाव पर हर साल सरकार के 50 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed