{"_id":"57915a8c4f1c1b5a3dc4bb0e","slug":"congress-will-give-ten-percent-reservation-to-upper-backward","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के मूड में कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पिछड़े सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के मूड में कांग्रेस
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jul 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने को बेताब कांग्रेस अब सवर्ण कार्ड खेलने की तैयारी में हैं। पार्टी अपने चुनावी घोषणा-पत्र के जरिये पिछड़े सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का वादा कर सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस हर वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिए इंदिरा गांधी के जमाने की सोशल इंजीनियरिंग पर काम कर रही है। दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण कार्ड खेलने के बाद पार्टी अब आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को लुभाने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अपने घोषणा-पत्र में पिछड़े सवर्णोें के लिए दस प्रतिशत आरक्षण का वादा जोड़ने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
योजना यह भी है कि सोनिया, राहुल और प्रियंका किसी कार्यक्रम में एक साथ इस वादे को जनता के सामने रखें ताकि पिछड़े सवर्णों को आसानी से यकीन दिलाकर उनका दिल जीता जा सके।
विज्ञापन
हालांकि, कांग्रेस अभी आधिकारिक तौर पर पत्ते नहीं खोल रही है लेकिन समझा जाता है कि पार्टी थिंकटैंक सवर्ण कार्ड योजना को अमलीजामा पहनाने में जोर-शोर से जुटा है।
कांग्रेस के इस दांव से अन्य दलों में हलचल है। इस बारे में बसपा सप्रीमो मायावती का कहना है कि कांग्रेस आर्थिक आधार पर सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के वादे को चुनावी हथकंडे के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। हालांकि बसपा खुद लंबे समय से आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को आरक्षण दिलाने की हिमायती रही है।