फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will give ten percent reservation to Upper backward

पिछड़े सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के मूड में कांग्रेस

Fri, 22 Jul 2016 04:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
Congress will give ten percent reservation to Upper backward
कांग्रेस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने को बेताब कांग्रेस अब सवर्ण कार्ड खेलने की तैयारी में हैं। पार्टी अपने चुनावी घोषणा-पत्र के जरिये पिछड़े सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का वादा कर सकती है।

विज्ञापन


कांग्रेस हर वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिए इंदिरा गांधी के जमाने की सोशल इंजीनियरिंग पर काम कर रही है। दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण कार्ड खेलने के बाद पार्टी अब आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को लुभाने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अपने घोषणा-पत्र में पिछड़े सवर्णोें के लिए दस प्रतिशत आरक्षण का वादा जोड़ने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


 योजना यह भी है कि सोनिया, राहुल और प्रियंका किसी कार्यक्रम में एक साथ इस वादे को जनता के सामने रखें ताकि पिछड़े सवर्णों को आसानी से यकीन दिलाकर उनका दिल जीता जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कांग्रेस अभी आधिकारिक तौर पर पत्ते नहीं खोल रही है लेकिन समझा जाता है कि पार्टी थिंकटैंक सवर्ण कार्ड योजना को अमलीजामा पहनाने में जोर-शोर से जुटा है।


कांग्रेस के इस दांव से अन्य दलों में हलचल है। इस बारे में बसपा सप्रीमो मायावती का कहना है कि कांग्रेस आर्थिक आधार पर सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के वादे को चुनावी हथकंडे के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। हालांकि बसपा खुद लंबे समय से आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को आरक्षण दिलाने की हिमायती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed