{"_id":"5a8eed1a4f1c1bbe218b48d6","slug":"congress-will-contest-rajasthan-assembly-election-without-cm-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव में बिना चेहरे के उतरेगी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बिना चेहरे के उतरेगी कांग्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुटबाजी और असंतोष से बचने के लिए राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बिना चेहरे के उतरेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बृहस्पतिवार को हुई राजस्थान के मसले पर अहम बैठक में साफ हो गया कि पार्टी किसी नेता को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं करेगी। और सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
राजस्थान के नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी और जितेंद्र सिंह सीएम के दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि गुटबाजी रोकने और पार्टी को नुकसान से बचने के लिए राहुल गांधी के सामने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। हालांकि राज्य से जुड़े बड़े नेताओं के अलावा राहुल ने दस विधायकों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
राज्य में हाल ही में उपचुनाव में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। राज्य के नेताओं को लगता है कि राहुल गांधी को लेकर देश में जो माहौल बना है, उसी जज्बे से कांग्रेस चुनाव में उतरेगी। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी बनाने के बाद सचिन पायलट को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।