फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will contest on slogans written by 'Apno'

कांग्रेस ‘अपनों’ के लिखे नारों पर लड़ेगी आगामी लोकसभा चुनाव, 15 लाख नारों में से 60 हजार को चुना 

Sat, 23 Feb 2019 01:53 AM IST
Avdhesh Kumar अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Congress will contest on slogans written by 'Apno'
कांग्रेस
किसी भी चुनाव में स्लोगन या नारों की जनमानस तक पार्टी की बात पहुंचाने में अहम भूमिका होती है। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में किसी पेशेवर कंपनी या नामी लेखक से नारे लिखवाने की बजाय अपनों को मौका दिया है। लिहाजा इस बार चुनाव में सुनाई या दिखाई देने वाले नारे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं के होंगे।  
विज्ञापन


पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए शक्ति एप के जरिये कार्यकर्ताओं से नारों को लेकर सुझाव मांगे थे। देशभर से हिंदी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में करीब 15 लाख नारे पार्टी को मिले। प्रचार समिति ने इनमें छंटनी कर करीब 60 हजार नारों को चुना है। इन्हीं में से राज्यों में उनकी क्षेत्रीय भाषाओं के हिसाब से पांच-पांच, जबकि हिंदी के दस नारों को चुना जाना है। समिति का कहना है कि छंटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।  
विज्ञापन


समिति से जुड़े नेताओं के मुताबिक उनके कार्यकर्ताओं में गजब की सृजन क्षमता है। लोगों ने पार्टी की विचारधारा और बदलाव को आधार बनाकर नारे तैयार किए हैं। हमारी कोशिश सकारात्मक नारों का चयन करने की थी ताकि जनता के सामने एक संदेश के साथ हम अपनी बात रख सकें। राज्यों से जुड़े मुद्दे और विषयों से संबंधित नारे चुनकर उन्हें भेज दिए जाएंगे। हमारी कोशिश नारे लिखने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed