{"_id":"599e488b4f1c1ba8188b46a3","slug":"congress-wants-fight-gujarat-assembley-elections-on-local-issues-not-on-modi-vs-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: मोदी v\/s राहुल के बजाय लोकल मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: मोदी v/s राहुल के बजाय लोकल मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी कांग्रेस
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात से राज्यसभा सदस्य चुनाव में कांग्रेस की किरकिरी के बाद अब पार्टी दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर हो गई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से साफ कर दिया गया है कि वो पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी एजेंडे के साथ मैदान में नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोलंकी का कहना है कि वो स्थानीय मुद्दों को उठाएगी और इन्हीं के दम पर चुनाव लड़ेगी। सोलंकी का कहना है कि वे राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिलाओं और व्यापारियों के मुद्दे को उठाएंगे, क्योंकि गुजरात बदलाव चाहता है।
विज्ञापन
पढ़ें: गुजरात राज्यसभा चुनाव : राजपूत ने चुनाव आयोग के आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती
विज्ञापन
सोलंकी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए एक विवादित बयान भी दे डाला। उन्होंने तीन तलाक का मुद्दा उठाया और पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपनी पत्नी को लेकर कुछ नहीं कहते। साथ ही अपनी शैक्षिक योग्यता पर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं?
सोलंकी के मुताबिक गुजरात के सीएम रुपानी और बीजेपी अध्यक्ष जीतूभाई वघानी वो चर्चित चेहरे नहीं है, जिनके दम पर जीत हासिल कर सके इसलिए बीजेपी फिर पीएम मोदी और अमित शाह को आगे लाकर ही चुनावी मैदान में उतरेगी। दरअसल, कांग्रेस में उस वक्त खलबली मच गई थी जब उसके अपने 14 विधायकों ने बीजेपी का हाथ थाम लिया था और पार्टी उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।