{"_id":"63e1f3454f70aa66a13529bf","slug":"congress-vs-congress-in-maharashtra-thorat-left-the-party-post-after-speaking-against-the-state-president-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र कांग्रेस में बगावत: प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भड़के विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, पार्टी छोड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र कांग्रेस में बगावत: प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भड़के विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, पार्टी छोड़ी
Tue, 07 Feb 2023 12:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:55 PM IST
सार
थोराट ने आलाकमान को इस बाबत पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। थोराट ने लिखा था कि अब पार्टी में नाना पटोले के साथ काम करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
बालासाहेब थोराट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने से पहले थोराट ने प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ जमकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह नाना पटोले के साथ काम नहीं कर सकते हैं। थोराट ने आलाकमान को इस बाबत पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। थोराट ने लिखा था कि अब पार्टी में नाना पटोले के साथ काम करना मुश्किल हो रहा है।
बालासाहेब थोराट के महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वे हमारे नेता हैं हम खुद उनसे बात करेंगे।15 जनवरी को पार्टी की कार्यकारिणी बैठक है उसमें भी इस पर बात होगी,साथ ही राहुल गांधी यात्रा व बाकी विषयों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र देश की जनता के पैसे को लूट रहे हैं, इसलिए यह लड़ाई हमारी है। आम आदमी को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। देश में एक अलग तनाव पैदा हो चूका है।
बगावत क्यों?
दरअसल हाल ही में विधान परिषद का चुनाव हुआ था। इसके बाद से पटोले कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इस चुनाव में सत्यजीत तांबे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था और पार्टी से बगावत की थी। इस बात की शिकायत दिल्ली में पार्टी आलाकमान तक गई थी। सत्यजीत तांबे और उनके पिता समेत सुधीर तांबे को पार्टी ने भी निलंबित कर दिया था। बता दें कि पटोले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसके बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।
विज्ञापन
थोराट से विवाद की खबर आने पर पटोले ने मीडिया से बातचीत में इसे खारिज कर दिया था। नाना पटोले ने कहा था कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फडणवीस के गढ़ नागपुर और अमरावती में दो सीटें जीतकर लाई हैं। इसी बात की नाराजगी बीजेपी को है। इसी वजह से बीजेपी ऐसी अफवाहें फैला रही है। हमारी पार्टी में इस तरह का कोई भी विवाद नहीं है। नाना पटोले बनाम बालासाहेब थोरात का कोई भी संघर्ष नहीं चल रहा है। हम आज भी बातचीत करते हैं।