फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Vijay Wadettiwar On Pune Land Deal Row Parth Pawar Ajit Pawar demands High Court monitored probe

पार्थ पवार जमीन सौदा: 'हाईकोर्ट के जज करें मामले की न्यायिक जांच', बोले महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता वडेट्टीवार

Sat, 15 Nov 2025 04:49 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 15 Nov 2025 04:49 PM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे से जुड़ी एक कंपनी ने पुणे में एक जमीन सौदा किया था। आरोप है कि 1800 करोड़ की इस सरकारी जमीन को 300 करोड़ में खरीदा जा रहा था।

विज्ञापन
Congress Vijay Wadettiwar On Pune Land Deal Row Parth Pawar Ajit Pawar demands High Court monitored probe
पुणे जमीन सौदे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने की बड़ी मांग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे की कंपनी से जुड़े जमीन सौदे के मामले में हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराने की मांग की। अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़ी एक कंपनी पर पुणे जमीन सौदे में कथित अनियमितता के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक चिट्ठी लिखकर 'तटस्थ, स्वतंत्र और विस्तृत' जांच कराए जाने की माँग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दो तहसीलदारों के खिलाफ की गई कार्रवाई विवादित भूमि खरीद मामले से नहीं, बल्कि किसी अन्य मामले से जुड़ी है।
विज्ञापन


विजय वडेट्टीवार ने कहा, "सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त में शामिल सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर और उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) इस मामले से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा, "यह अनियमितता कलेक्टर कार्यालय से लेकर नीचे तक के अधिकारियों की संलिप्तता से हुई। इस स्थिति में कलेक्टर जांच समिति में कैसे हो सकते हैं?" उन्होंने कहा कि मौजूदा जांच पैनल एक दिखावा है, जिसे तुरंत खत्म किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''सरकार को किसी को बचाना नहीं चाहिए। सरकार को हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराने का आदेश देना चाहिए।'' अजित पवार के बेटे पार्थ से जुड़ी कंपनी ने पुणे के मुंढवा में एक महार जमीन का सौदा किया था। आरोप है कि यह जमीन 1800 करोड़ रुपये की है, जिसे 300 करोड़ में खरीदा जा रहा था।  


महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में एक जांच समिति बनाई है। वहीं, अजित पवार इस जमीन सौदे को रद्द करने का एलान कर चुके हैं। बता दें की महार जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले सरकार से इजाजत लेना जरूरी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed