फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress vice-president Rahul Gandhi against defamation case

RSS का राहुल को ऑफर, वापस लें बयान वर्ना ट्रायल चलेगा

Wed, 01 Mar 2017 01:12 PM IST
amarujala.com-Presented by : अजय कुमार सिंह}
amarujala.com-Presented by : अजय कुमार सिंह} Updated Wed, 01 Mar 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
 Congress vice-president Rahul Gandhi against defamation case
rahul gandhi shows torn kurta - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान को लेकर चले रहे मानहानि के मामले में 3 मार्च को सुनवाई होनी है। हालांकि मानहानि दायर करने वाले आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंते कहा है कि अगर राहुल गांधी इस बयान के लिए माफी मांग लेते हैं, तो उनके खिलाफ दायर मानहानि याचिका वापस ले लेंगे। 

विज्ञापन


कुंते के वकील ने कहा है कि ये उनके लिए अंतिम अवसर दिए जा रहे हैं, नहीं तो मानहानि केस के लिए तैयार रहें।  कुंटे के वकील ने कहा, "अगर वह अपने अपराध को स्वीकार करने के लिए तैयार होंगे तो  राहुल गांधी के खिलाफ मामला "वापस" लेने के लिए कोर्ट में लिखित में आवेदन दूंगा।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2014 में भिवंडी में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस ने महात्मा गांधी की हत्या की। इसके बाद आरएसएस के कार्यकर्ता राजेश कुंते ने इस बयान के लिए राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जनवरी को भिवंडी कोर्ट ने राहुल गांधी को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। गौरतलब है कि इसी दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालंकि  पेशी के दौरान राहुल के वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि राहुल हर एक शब्द के लिए खड़ा हैं और वह अपने शब्दों को वापस कभी नहीं लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed