फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress vice president rahul gandhi

कांग्रेस मुख्यालय पर बढ़ी सरगर्मी, क्या होने वाली है राहुल की ताजपोशी?

Thu, 02 Jun 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
congress vice president rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि कांग्रेस इस मामले में खुल कर कुछ नहीं कह रही है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना है। लेकिन कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है।

विज्ञापन


इसलिए राहुल गांधी की पदोन्नति भी तय प्रक्रियाओं और प्रणाली के तहत होगी। पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा है कि अभी वह केवल इतना कह सकती हैं कि जब राहुल की पदोन्नति होगी, इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते हैं कि पार्टी संगठनात्मक सुधार के मुहाने पर है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने इस बारे में केवल इतना कहा कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी तय है कि कांग्रेस के भविष्य के अध्यक्ष राहुल गांधी ही होंगे। यानी कांग्रेस अध्यक्ष के उत्तराधिकारी वही हैं। सुष्मिता देव भी इसी से मिली-जुली राय रखती हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस चली है और आगे चलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बता पाना गंभीर और जटिल मामला है कि राहुल गांधी की पदोन्नति कब होगी। लेकिन इतना जरूर कह सकती हैं कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। इससे पहले पार्टी में जिस परंपरा और प्रक्रिया से कार्य हुआ है, उन्हीं प्रक्रियाओं के तहत राहुल गांधी की पदोन्नति होगी।

दूसरी तरफ पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग छेड़ दी है। उन्होंने साफ कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए राहुल को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। अमरिंदर की मांग का कांग्रेस मुख्यालय पर भी साफ असर देखा गया। बुधवार को तमाम नेताओं के मुंह पर यह सवाल साफ सुनने में आया।

शहंशाह मोदी आम आदमी का दर्द नहीं समझते : कांग्रेस

congress vice president rahul gandhi
कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नया तंज कसा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद पार्टी की प्रवक्ता सुष्मिता देव ने मोदी को शहंशाह को संज्ञा दी है। देव ने कहा कि शहंशाह मोदी आम जनता का दर्द नहीं समझते। उन्होंने तीस दिन में तीन बार तेल का दाम बढ़ाया है। मंहगाई लगातार बढ़ रही है।

सुष्मिता देव ने कहा कि मोदी जी कह रहे हैं, देश बदल रहा है। जबकि हकीकत यह है कि मोदी जी की नियति बदल रही है। उनके हिसाब से विपक्ष के लिए भ्रष्टाचार का मतलब कुछ और सत्ता पक्ष(भाजपा) के लोगों के लिए कुछ और है।

सुष्मिता देव ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से का जमीन के मामले में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed